28 को रांची पहुंचेगी वित्त आयोग की टीम
On
रांची। 16 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर अरविंद पनगड़िया की 14 सदस्यीय टीम 28 मई को रांची पहुंचेगी और 31 मई को वापस जायेगी। इस बीच 28 मई को रांची पहुंचने के बाद दोपहर में भोजन के बाद टीम पतरातु जायेगी। वहां डैम में वोटिंग करेगी। लौटने के बाद बिरसा मुंडा म्यूजियम, जेल स्क्वायर में फोक कल्चरल कार्यक्रम का आनंद लेगी।
रात्रि भोज के बाद होटल रेडिसन ब्लू में आराम करेगी। 29 मई को सुबह नाश्ते के बाद देवघर के लिए रवाना होगी। साढ़े ग्याहर बजे देवघर पहुंच कर मंदिर में ज्योतिर्लिंग का दर्शन करेगी। दोपहर एक से दो बजे तक वहां स्थानीय निकाय के सदस्यों के साथ मीटिंग करेगी। दोपहर के भोजन के बाद रांची लौटेगी। 30 मई को रांची में आयोग की बैठक होगी।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
29 May 2025 00:28:23
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 30 मई को प्रदेशव्यापी महिला बाइक रैली “अहिल्या वाहिनी’’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह...
टिप्पणियां