दुधारा थाने का भ्रमण कर बच्चों ने देखा पुलिस की कार्य प्रणाली
संत कबीर नगर, सेमरियावां( संत कबीर नगर) उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर ए. एच. एग्री. इंटर कालेज दुधारा में आयोजित समर कैंप के छठवे दिन छात्र छात्राओं को दुधारा थाने का भ्रमण कराया गया। थानाध्यक्ष इंद्र भूषण सिंह ने महिला अपराध, साइबर अपराध, बाल अपराध व एफआईआर के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी व संचालन शिक्षक कमरे आलम ने किया।
थानाध्यक्ष दुधारा इंद्र भूषण सिंह ने कहा कि डिजिटल युग में विभिन्न कानूनी चुनौतियों का समाधान करने के लिए साइबर कानून महत्वपूर्ण है। यह व्यक्तियों, संगठनों और सरकारों को साइबर अपराधों से बचाने में मदद करता है, गोपनीयता और डेटा सुरक्षा सुनिश्चित करता है, और इंटरनेट पर व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऑनलाइन गतिविधियों को नियंत्रित करता है।
उप निरीक्षक राजेश कुमार दुबे ने कहा कि महिला सुरक्षा का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को शारीरिक और मानसिक हिंसा से बचाना है, जैसे कि घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, और कार्यस्थल पर उत्पीड़न को रोकना है। महिलाओं को सुरक्षित सार्वजनिक स्थान, सार्वजनिक परिवहन और कार्यस्थल में रहने का अधिकार होना चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानूनी ढाँचे और नीतियाँ आवश्यक हैं। महिला सुरक्षा के लिए समाज के दृष्टिकोण में बदलाव भी आवश्यक है। शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से, महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता को बढ़ावा दिया जा सकता है।
समर कैंप के प्रारंभ में शिक्षक जुबेर अहमद ने बच्चों को योगाभ्यास कराया। बच्चों को मयूर आसान, बज्र आसान, वृक्ष आसान, सूर्य नमस्कार व प्राणायाम के तरीकों की जानकारी दी और उनसे अभ्यास भी कराया गया।
इस दौरान प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी, मुहम्मद शाहिद, जुबैर अहमद, मुहम्मद परवेज अख्तर, मुहम्मद उपनि राजेश कुमार दूबे, उपनि राजेंद्र सिंह, उपनि राम सूरत प्रसाद, मनीष, जय कन्नौजिया,
अरविन्द कुमार गौड़, रफी अहमद सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियां