इंदौर में मिले कोरोना के चार नए मामले

इंदौर में मिले कोरोना के चार नए मामले

इंदौर। शहर में कोरोना संक्रमण के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। यहां पिछले 24 घंटे में चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही वर्तमान में शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। वायरस के वैरियंट का पता करने के लिए सभी मरीजों के सैंपल भोपाल भेजे गए हैं।

इंदौर के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. बीएस सेतिया ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में शहर के अलग-अलग इलाकों में कोरोना के चार नए मरीज मिले हैं। इनमें से तीन मरीज यूके, केरल और मुंबई से लौटे हैं। यहां तबीयत बिगड़ने के बाद जांच करवाई तो वे कोराना पॉजिटिव पाए गए। हालांकि, राहत की बात यह है कि सभी की हालत सामान्य है और किसी को अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता नहीं पड़ी है। , 43 वर्षीय महिला यूके से, 30 वर्षीय महिला केरल से आई है।

सीएमएचओ के मुताबिक, चार मरीजों में 43 वर्षीय एक महिला शामिल है, जो यूनाइटेड किंगडम से लौटी है। दूसरी संक्रमित 30 वर्षीय महिला केरल से और कोरोना पॉजिटिव 50 वर्षीय पुरुष मुंबई से यात्रा करके लौटा है। वहीं 54 वर्षीय महिला इंदौर में ही थी। इनमें से केरल से आई महिला के पति शुक्रवार को पॉजिटिव आए थे। पति के संपर्क में आने पर उनका भी सैंपल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

अहिल्याबाई होलकर जयन्ती के उपलक्ष्य में महिला सफाई मित्रों को पुरस्कृत कर बढाया हौसला अहिल्याबाई होलकर जयन्ती के उपलक्ष्य में महिला सफाई मित्रों को पुरस्कृत कर बढाया हौसला
बस्ती - शुक्रवार को पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयन्ती अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान और अधिशासी अधिकारी ऋचा...
चोरी के मोबाइल के साथ तीन अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार
हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित की गई संगोष्ठी
ऋण के लिए आये हुए आवेदनों को तत्काल किया जाय नियमानुसार स्वीकृत - डीएम
पत्रकारिता दिवस पर लक्ष्मीनरायन पाण्डेय को मिला वरिष्ठतम होने का सम्मान
माता अहिल्या बाई होल्कर के सपनों को साकार कर रहे हैं पीएम मोदी - दयाराम चौधरी
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया अप्रैल माह का पोषाहार, प्रधान ने की जांच की मांग