बारिश नहीं होने से बढ़ी गर्मी और उमस

बारिश नहीं होने से बढ़ी गर्मी और उमस

रांची। झारखंड के विभिन्न इलाकों में पिछले दो दिनों से बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस बढ़ गई है।

डालटेनगंज और जमशेदपुर में तापमान फिर से बढ़कर 36 डिग्री पर पहुंच गया है।

वहीं राजधानी रांची में 93 प्रतिशत तक उमस दर्ज किया गया। इससे लोगों को अकुलाहट महसूस हुई।

हालांकि मौसम विभाग ने 31 मई को राज्य के कुछ इलाकों में बारिश होने, आकाशीय बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घण्टे की दर से तेज हवा चलने की आशंका व्यक्त की है।

वहीं पिछले 24 घण्टों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में 32.4 मिमी रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री गोड्डा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री, जमशेदपुर में 34 डिग्री, डाल्टेनगंज में 37.6,, बोकारो में 36.1 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी की मिली भगत से ग्राम सभा की जमीन में करवाया जा रहा है अवैध निर्माण ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी की मिली भगत से ग्राम सभा की जमीन में करवाया जा रहा है अवैध निर्माण
कौशाम्बी। जिले के मलिकसददी गांव चेक खुदागंज में शाइस्ता बेगम हुआ हसीना बेगम के नाम से पीएम आवास दिए गया...
भाजपा जिला कार्यालय पर अहिल्याबाई होल्कर जयन्ती पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन
नोडल अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य केंद्र, बघौली का किया गया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।
ढैचा का बीज सभी विकास खंड के राजकीय बीज भंडार  पर उपलब्ध
होटल को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, कार्यक्रम बीच में रोका गया, पुलिस व एटीएस जांच में जुटी
नोडल अधिकारी द्वारा क्षेत्र का भ्रमण  कर ग्राम वासियों से योजनाओं/सुविधाओं का लिया गया फीडबैक।
कांग्रेसियों ने ‘जय हिंद रैली’ की तैयारियों पर किया विचार-विमर्श