स्वामी विवेकानन्द ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य समाज में न्याय और समानता को बढ़ावा देना : अनुपम त्रिपाठी
प्रयागराज। स्वामी विवेकानन्द न्याय सेवा ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य समाज में न्याय और समानता को बढ़ावा देना है। हम युवाओं को सही दिशा में लाने और उन्हें समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं। स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों से प्रेरित होकर, हम ट्रस्ट के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें समाज के लिए योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं।
उक्त विचार स्वामी विवेकानन्द न्याय सेवा ट्रस्ट की प्रथम बैठक में मुख्य ट्रस्टी अनुपम त्रिपाठी ने पंजीकृत कार्यालय सुलेम सराय, धूमनगंज में शनिवार को सम्बोधित करते हुए कही।
अनुपम त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज में गरीब और वंचित वर्गों को न्यायिक सहायता प्रदान करना, उनके सामाजिक न्याय और मानवाधिकारों की रक्षा करना व शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और युवाओं को सही दिशा में लाने और उन्हें समाज के लिए अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करना है। बैठक में ट्रस्ट के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
ट्रस्ट की सचिव सुनीता त्रिपाठी ने कहा कि युवाओं की भूमिका समाज में बहुत महत्वपूर्ण है। वे समाज के भविष्य के निर्माता हैं और उन्हें सही दिशा में लाने से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। हमारा ट्रस्ट युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित करने पर ध्यान केंद्रित करेगा।
ट्रस्ट के उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष अमित मिश्रा व पुष्कर मौर्य ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द न्याय सेवा ट्रस्ट की प्रथम बैठक एक महत्वपूर्ण कदम है। जो समाज में न्याय और समानता को बढ़ावा देने के लिए ट्रस्ट की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमें उम्मीद है कि ट्रस्ट के उद्देश्य और गतिविधियां समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करेंगी और ट्रस्ट के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का सफलता पूर्वक आयोजन करना है। बैठक में मुख्य ट्रस्टी अनुपम त्रिपाठी, ट्रस्टी सुनीता त्रिपाठी, शालिनी, पुष्कर मौर्य, अमित, अनुराग त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
टिप्पणियां