समर कैंप में बच्चों ने सीखा कल्पनाशील कहानी, भाषा वृक्ष बनाने का तरीका
संत कबीर नगर ,सेमरियावां संतकबीरनगर) रविवार को समर कैंप के 12 वें दिन ए. एच. एग्री. इंटर कॉलेज दुधारा के बच्चों ने कल्पनाशील कहानी, भाषा वृक्ष बनाने का तरीका सिखा। बच्चों द्वारा निर्मित कल्पना शील कहानी और भाषा वृक्ष निर्माण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रतिभा व उनका उत्साह देखकर सभी हैरान रहे।
समय कैम्प की रेस्पी के हिसाब से रविवार को नोडल शिक्षक कमरे आलम सिद्धकी के नेतृत्व में बच्चों ने बच्चों ने कल्पनाशील कहानी, भाषा वृक्ष बनाने का तरीका सीखा। इस दौरान बच्चे पूरी तरह से उत्साहित दिखे।
समर कैंप में शिक्षक मुहम्मद इश्तियाक अंसारी ने कहा कि कल्पनाशील कहानियाँ वे कहानियाँ हैं जो पूरी तरह से कल्पना पर आधारित होती हैं। इनमें काल्पनिक पात्र, स्थान, और घटनाएं होती हैं, जो वास्तविकता से अलग होती हैं. ये कहानियाँ हमें एक अलग दुनिया में ले जाती हैं, जहां कुछ भी संभव है।
कल्पनाशील कहानियाँ रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं और लेखकों को अपनी रचनात्मकता को उजागर करने का अवसर प्रदान करती हैं।
उन्होंने कहा कि भाषा वृक्ष, जिसे व्याकरणिक वृक्ष भी कहा जाता है, एक ग्राफिकल प्रतिनिधित्व है जो किसी भाषा में शब्दों के वाक्यविन्यास संरचना को दर्शाता है। यह दर्शाता है कि कैसे नियम और शब्द एक साथ आते हैं, जिससे पूरे वाक्य बनते हैं। भाषा वृक्ष को बनाने के लिए, आप वाक्य को उसके छोटे हिस्सों में विभाजित करते हैं, जैसे कि संज्ञा, क्रिया, विशेषण, आदि, और फिर उन्हें एक व्यवस्थित पेड़ के रूप में व्यवस्थित करते हैं।
समर कैंप के प्रारंभ में शिक्षक जुबेर अहमद द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को योग व प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया गया। शिक्षक ने बताया कि जीवन में निरोगी रहने के लिए योग व प्राणायाम बहुत जरूरी है। इसको अपने दिनचर्या में शामिल करना पड़ेगा।
इस दौरान प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी, मुहम्मद इश्तियाक अंसारी, फसीहुद्दीन, कमरे आलम सिद्दीकी, अब्दुस्सलाम, मोहम्मद परवेज अख्तर, मुहम्मद शाहिद, जुबैर अहमद, मुहम्मद युनुस, औबेदुल्लाह, ओजैर अहमद, सबीह अहमद, असादुल्लाह, जुनैद अहमद, रफी अहमद सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियां