छत से वेंटिलेशन जाली काटकर दवा व्यापारी के घर में चोरी

-कृष्णानगर क्षेत्र का मामला

लखनऊ। कृष्णानगर इलाके में चोरों ने दो घरों ने दवा व्यापारी के घर छत से घर की वेंटिलेशन जाली काटकर चोर लाखों के जेवर और नकदी लेकर चले गए। परिवार उस समय बाजार गया हुआ था। पुलिस ने पुलिस के पास तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक़ शुभम सिटी पंडित खेड़ा कृष्णानगर निवासी इंद्रपाल सिंह दवा के व्यापारी हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम करीब 7 बजे परिवार के साथ बाजार गए थे। वहां से करीब 11.50 बजे वापस लौटे तो घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। घर की वेंटिलेशन जाली टूटी हुई थी। घर में रखी 80 हजार की नकदी और तीन लाख रुपए की ज्वैलरी गायब थी। इंद्रपाल सिंह ने बताया कि चोर पहले उनके बगल में बने दूसरे घर में घुसे। वहां पर उन्हें कुछ नहीं मिला तो छत के रास्ते ग्रिल और वेंटिलेशन जाली काटकर उनके घर में घुस गए और लाखों का सामान पार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस के पास तहरीर दी है। घर के पास में सत्संग चल रहा है। जिसकी आवाज का फायदा उठाकर घर में घुसे। आराम से बैठकर ग्रिल और जाली काटी इसके बाद निकल गए। मौके से एक अज्ञात बाइक भी मिली है। पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर सीसीटीवी की मदद से चोरों की पहचान कर रही है।

Tags:  

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

झारखंड में बादल छाने से राहत, पांच को भी बारिश के आसार झारखंड में बादल छाने से राहत, पांच को भी बारिश के आसार
रांची। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाने से गर्मी से राहत है। मौसम विभाग ने गुरुवार को...
ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख
बिजनौर में अज्ञात वाहन की टक्कर से भट्ठा मजदूर की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने घंटों किया हाईवे जाम
8 साल से नहीं हुआ चुनाव, आक्रोशित हुए पुरोहित, बोले – परिवार सहित देंगे धरना!
पैदल मार्च कर प्लास्टिक कचरे को कम करने हेतु किया गया जागरूक 
रीवा मे मुख्यमंत्री आज 49.97 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण
आज उमरिया जिले के प्रवास पर मुख्‍यमंत्री