ई रिक्शा के ऊपर पलटा ट्रेलर, दाे की मौत, 08 घायल
फ़तेहपुर। जिले में मंगलवार को तेज रफ्तार अनियत्रित ट्रेलर ई-रिक्शे के ऊपर पलट गया। ई-रिक्शा में सवार लगभग एक दर्जन लोग ट्रक के नीचे दब गये। जिसमें दो की मौत हो गई। वहीं 08 लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई गांव के पास आज शाम ट्रेलर पलटते ही ट्रेलर में लदे तार के बंडलों के नीचे ई रिक्शा सवार नरेश (43) निवासी पतारा थाना हुसैनगंज, सोमवती (40) पत्नी नरेश पता पतारा थाना हुसैनगंज की मौत हो गई। वहीं डंफर चालक जयकरन (33) पुत्र विजय कुमार निवासी गंभरी थाना हुसैनगंज, अन्वी (08) पुत्री अमर सिंह निवासी राजेपुर थाना घाटमपुर जनपद कानपुर देहात, सपना देवी (25 पत्नी अमर सिंह निवसी राजे पुर थाना घाटमपुर जनपद कानपुर देहात, ऋषि(10) पुत्र अमर सिंह निवासी राजे पुर थाना घाटमपुर जनपद कानपुर देहात, सागर (12) पुत्र अमर सिंह निवासी राजे पुर थाना घाटमपुर जनपद कानपुर देहात, पंचम सिह (46)पुत्र शिव मंगल सिंह निवासी संग्राम गढ़ थाना हथगांव, आरती(30) पत्नी पंचम सिंह निवसी संग्राम गढ़ थाना हथगांव, धीरेंद्र सिंह (24) पुत्र राम नरेश निवासी पतारा थाना हुसैनगंज घायल हो गये। जिलाधिकारी रवींद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक मौके के लिए रवाना हो गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। प्रशासनिक टीम हालात पर नज़र बनाए हुए है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
टिप्पणियां