जींद : नागरिक अस्पताल में विश्व पर्यावरण दिवस पर रोपित किए गए पौधे

जींद : नागरिक अस्पताल में विश्व पर्यावरण दिवस पर रोपित किए गए पौधे

जींद। नागरिक अस्पताल में गुरूवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमओ डा. सुमन कोहली ने की। सीएमओ डा. सुमन कोहली ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। पॉलीथिन से पर्यावरण के साथ-साथ जमीन भी दुषित होती है। ऐसे में हमारी प्रकृति की सुंदरता पेड़-पौधों पर निर्भर है।

मनुष्य के जीवन में पेड़ों का महत्व जल बिन मछली जैसा है। पेड़ों से हमें छाया, मीठे फल, औषधि, लकडिय़ां प्राप्त होती है। पेड़-पौधे हमें प्राकृतिक आपदाओं से बचाते हैं। मनुष्य कार्बन-डाइ-ऑक्साइड छोड़ते है, जो पौधे सोख लेते हैं। जितने अधिक पेड़-पौधे होंगे उतना वातावरण में ऑक्सीजन का निवास होगा। पेड़ो को संरक्षित करने के लिए जनजागरण व जनसहयोग की आवयश्कता है।

डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला, डिप्टी सीएमओ डा. पालेराम कटारिया ने कहा कि पौधा लगाने से काम समाप्त नहीं हो जाता। जब तक पौधा पेड़ का रूप नहीं ले लेता, तब तक उसकी देखभाल जरूरी है। डा. रमेश पांचाल, डा. रवि राणा ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध बनाकर बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। आज पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते हर वर्ग के लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वह एक-एक पौधा अवश्य लगाएं ताकि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां