अहिल्यानगर में दो वाहनों की टक्कर में 12 घायल...
By Mahi Khan
On
मुंबई। अहिल्यानगर जिले नगर -मनमाड़ हाईवे पर कोल्हार इलाके में प्रवरा नदी के पुल पर गुरुवार को सुबह दो वाहनों की टक्कर में 12 लोग घायल हो गए। इस घटना में सभी घायलों को लोनी के प्रवर ग्रामीण अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार आज सुबह एक कार में कर्नाटक यात्री शिरडी में साईबाबा का दर्शन करने जा रहे थे। दूसरी कार में मध्यप्रदेश के यात्री शिरडी से साईबाबा का दर्शन कर लौट रहे थे। अचानक दोनों कारों की रहाता तहसील के कोल्हार इलाके में स्थित प्रवरा नदी के पुल पर आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों कार पलट गई, जिससे 12 लोग घायल हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने दोनों वाहनों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और इनमें से 12 घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
06 Jun 2025 20:01:31
रायगढ़ । विकासखंड लैलूंगा के ग्राम पंचायत कमरगा में पदस्थ पटवारी रामनाथ सिंह एक वीडियो वायरल होने के बाद भ्रष्टाचार...
टिप्पणियां