सड़क दुर्घटना में पति गंभीर रूप से घायल, पत्नी की मौत
पलामू। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के विशवसिया गांव निवासी राम लखन यादव (85) सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी लालमति देवी (80) की मौत हो गई। इस घटना के बारे में घायल राम लखन यादव ने बताया कि शुक्रवार हम दोनों पति-पत्नी गांव के एक व्यक्ति अवधेश यादव के साथ ऊपरी गांव में रहमान डॉक्टर के पास इलाज करवाने जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में एक तेज गति से आ रही टेंपो ने हमारी बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक से गिरकर दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय ग्रामीण और परिजनों ने घायल दोनों पति पत्नी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने लालमती देवी को मृत घोषित कर दिया। वही घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू, पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही घटना के बाद हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले गए हैं। घटना के बाद से हुसैनाबाद थाना की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
टिप्पणियां