अखिल भारतीय कमलापुरी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने तरूण

अखिल भारतीय कमलापुरी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने तरूण

-झारखंड गढ़वा के अधिवेशन में महासभा अध्यक्ष मुखिया जी ने किया था आश्वस्त -राष्ट्रीय महामंत्री शैलेश चंद ने जारी किया आधिकारिक पत्र, यूपी में बढ़ा उत्साह -यूपी अध्यक्ष जग प्रसाद गुप्ता ने दी बधाई, केंद्रीय परिषद मंच पर उठाई थी मांग -राजधानी लखनऊ में तरूण जी के आवास पर लगा बधाई देने वालों का तांता -प्रदेश महामंत्री रवि गुप्ता पत्रकार बोले अब बढेगी ताकत, प्रदेश प्रवक्ता ने महासभा का जताया आभार

लखनऊ ब्यूरो। गत दिनांक 12/13 अप्रैल 2025 को झारखंड राज्य के गढ़वा शहर में आयोजित हुए कमलापुरी महासभा की केंद्रीय परिषद/ राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक में जग प्रसाद गुप्ता कमलापुरी प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ने सदन में प्रस्ताव रखा था कि यूपी के वरिष्ठ समाज सेवी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तरुण कमलापुरी को समाज हित में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया जाए। सदन में चर्चा के उपरांत सभी सदस्यों के मांग पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयराममुखिया जी ने आश्वासन दिया था कि एक माह में तरुण कमलापुरी जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने का अधिकारिक पत्र प्रधान  कार्यालय से जारी कर दिया जाएगा। इसी परिपेक्ष्य में 31/5/2025 को प्रधान कार्यालय से राष्ट्रीय महामंत्री शैलेश चंद कुमार ने तरूण कुमार कमलापुरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने का आधिकारिक पत्र जारी कर दिया। तरुण कमलापुरी जी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने की सूचना मिलते ही पूरे देश-प्रदेश के विभिन्न राज्यों, महानगरों, नगरों, कस्बों, ग्रामों में निवासित करने वाले कमलापुरी बंधुओं से बधाई संदेश आने शुरू हो गए। यही नहीं कई जगहों पर लोगों को मिष्ठान खिलाकर हर्ष व्यक्त किया गया। प्रदेश प्रवक्ता महेश चंद गुप्ता कमलापुरी ने जानकारी दी कि इसी क्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता भगवती परिवार, वर्तमान प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, लखनऊ महानगर अध्यक्ष शिवप्रसाद गुप्ता, नगर महामंत्री गौतम गुप्ता, युवा अध्यक्ष संजय गुप्ता, युवा महामंत्री अंकुर गुप्ता सहित लखनऊ, कानपुर, बलरामपुर उतरौला, मनकापुर, मसकनवां, बभनान, गोंडा, सादुल्लानगर, दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, जौनपुर केराकत, अयोध्या, कटरा, गोरखपुर, गौरा चौकी, गौरा पांडे, हथियागढ़, परशुरामपुर, सिकंदरपुर, मद्दोभठ्ठा सहित अन्य क्षेत्रों के कमलापुरी बंधुओं ने तरूण कमलापुरी के उपाध्यक्ष बनाये जाने पर हार्दिक बधाईयां प्रेषित की है।
Tags:  

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सर्राफा बाजार में तेजी से उछला सोना, चांदी भी एक लाख के स्तर पर पहुंची सर्राफा बाजार में तेजी से उछला सोना, चांदी भी एक लाख के स्तर पर पहुंची
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का माहौल बना हुआ है। सोना आज 290 रुपये से लेकर 320...
पूर्व विधायक दिवंगत राधे सुम्बुरुई की प्रतिमा ट्रक की टक्कर से ढही
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
पराग्वे के राष्ट्रपति नई दिल्ली पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, 81 हजार के स्तर से भी नीच आया सेंसेक्स
कोलकाता के आसमान में छाए बादल, उमस भरी गर्मी से बेहाल हो सकते हैं लोग
लकड़ी की छड़ी से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार