प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर की पूर्व प्रेमी की हत्या, रची खौफनाक साजिश

 प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर की पूर्व प्रेमी की हत्या, रची खौफनाक साजिश

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में प्रेम प्रसंग का मामला हिंसक रूप ले लिया। प्रेम संबंध तोड़ने के बावजूद महिला से प्रेमी बार बार उसके घर मिलने आया करता था। जिससे नाराज होकर महिला और उसके पति ने शनिवार को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर दोनों आरोपित पति और पत्नी को गिरफ्तार कर आज रव‍िवार को जेल भेज दिया है। बलरामपुर पुलिस के द्वारा आज रविवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, शनिवार को ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सूचना मिली थी कि, कौरंधा निवासी रामफेर का शव लिड़ीपोखरा तालाब में तैरते हुए मिली है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग और पंचनामा कार्रवाई के बाद जांच में जुट गई है।

पुलिस की जांच में सामने आया कि, मृतक रामफेर का गांव के ही परमेश्वरी तिर्की नामक एक महिला से विगत कई वर्षों से प्रेम संबंध था। मृतक और महिला परमेश्वरी दोनों शादीशुदा हैं। महिला परमेश्वरी तिर्की का पति प्रमोद तिर्की को दोनों के अवैध संबंध के बारे में जानकारी मिली थी। जिसके बाद महिला ने प्रेमी के साथ नाता तोड़ ली। इसके बावजूद भी महिला से मिलने के लिए मृतक बार बार उसके घर आया करता था और जब महिला का पति मना करता तो उसे मृतक धमकाया करता था। इससे परेशान होकर दोनों पति पत्नी ने शनिवार सुबह शौच के लिए गए मृतक लिड़ीपोखरा तालाब के पास चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद दोनों पति पत्नी घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर दोनों पति पत्नी को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

केशकाल भाजपा विधायक का काफिला वाहन पलटा, चालक की माैत केशकाल भाजपा विधायक का काफिला वाहन पलटा, चालक की माैत
कोंड़ागांव। छत्तीसगढ़ के केशकाल क्षेत्र से भाजपा के विधायक नीलकंठ टेकाम के काफिले का फॉलो वाहन बीती रात अनियंत्रित होकर...
आंधी-तूफान से तबाही,सात लाेगाें की माैत, अनुग्रह राशि की घोषणा
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
सामाजिक न्याय के लिए बौद्ध धर्म की प्रासंगिकता निर्विवाद-डॉ. जयचंद     
ब्लू वाटर लॉजिस्टिक्स की स्टॉक मार्केट में मजबूत एंट्री
निकिता पेपर्स के शेयरों ने निवेशकों को किया निराश
सर्राफा बाजार में सोने में जोरदार तेजी, चांदी की भी बढ़ी चमक