सावधान! नाबालिग के हाथों में है ई-रिक्शा की स्टेयरिंग

 


बदायूं। शहर में नियम-कायदों को ताक पर रख ई-रिक्शा दौड़ाए जा रहे हैं। यही नहीं लालचवश ई-रिक्शा की कमान नाबालिगों के हाथ में पहुंच गई है। वह इन्हें लापरवाही और अनियंत्रित गति से सड़कों पर दौड़ा रहे हैं। इससे दुर्घटनाओं की आशंका अधिक रहती है। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में यह नाबालिग धड़ल्ले से ई-रिक्शा दौड़ा रहे हैं। ई-रिक्शा की जैसे बाढ सी आ गई है। जिधर देखो उधर ई-रिक्शा ही नजर आ रहे हैं। शहर में यातायात का मुख्य साधन यह रिक्शा बन गए हैं। पैरों से संचालित होने वाले रिक्शा की जगह इन ई-रिक्शा ने ले ली है। ई-रिक्शा के आने से यह स्वरोजगार का अच्छा माध्यम बन गया है। इसे आसानी से खरीदकर लोग सड़कों पर दौड़ा रहे हैं।

प्रदूषण मुक्त करने का सशक्त माध्यम


ई-रिक्शा को चलाने के लिए इसमें किसी प्रकार के पेट्रोल, डीजल या गैस की जरूरत नहीं पड़ती। इसे बस चार्ज करने के बाद आसानी से पूरे दिन चलाया जाता है। एक बार की चार्जिंग में यह रिक्शा सौ से डेढ़ सौ किलोमीटर तक संचालित होता है। इसे अधिकतर रात के समय ही चार्ज किया जाता है। ईंधन का प्रयोग नहीं होने से इससे कोई प्रदूषण नहीं फैलता।

दुरुपयोग भी बढ़ा

ई-रिक्शा का चलन बढ़ने से इसका दुरुपयोग भी बढ़ गया है। लालच में इसकी कमान अभिभावकों ने नाबालिगों के हाथों में थमा दी है। वहीं, कुछ नाबालिग अपने शौक पूरा करने व पैसा कमाने को ई-रिक्शा चला रहे हैं। नाबालिग ईरिक्शा को अनियंत्रित गति व लापरवाही व बिना किसी डर के दौड़ा रहे हैं। इससे हर समय उसमें बैठी सवारियों को ही नहीं अन्य वाहनों व राहगीरों को भी दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। 

Tags:  

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां