करंट की चपेट में आने से महिला-बेटी और दामाद की मौत...

एक अन्य बेटी गंभीर रूप से झुलसी

करंट की चपेट में आने से महिला-बेटी और दामाद की मौत...

अजमेर। केकड़ी उपखंड के सावर थाना क्षेत्र के बिसुन्दनी गांव में बुधवार सुबह मकान की तराई के दौरान करंट लगने से विधवा महिला, उसकी बेटी और दामाद की मौत हो गई। एक अन्य बेटी गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सुबह करीब सात बजे उस वक्त हुआ जब गांव की प्रेमी देवी (60) के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। काम में मदद के लिए उनकी बेटी माया देवी (45) और दामाद कंवरलाल (50) निवासी कादेड़ा (केकड़ी) भी वहां मौजूद थे। इस दौरान मकान की छत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन से करंट फैल गया और प्रेमी देवी, माया देवी, कंवरलाल और दूसरी बेटी तारा देवी (22) उसकी चपेट में आ गए।

करंट लगने से चारों झुलस गए। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें सावर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्रेमी देवी, माया देवी और कंवरलाल को मृत घोषित कर दिया। तारा देवी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर सावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि प्रेमी देवी के पति लादूराम की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके पांच बेटियां हैं। हादसे से गांव में शोक की लहर है।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज का राशिफल : 06 जून, इनके कामकाज की व्यस्तता आज का राशिफल : 06 जून, इनके कामकाज की व्यस्तता
मेष लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक...
प्रधानमंत्री मोदी आज जम्मू-कश्मीर में चिनाब रेलवे पुल राष्ट्र को करेंगे समर्पित
भगदड़ के जिम्मेदार, पुलिस आयुक्त समेत कई अधिकारी निलंबित
फर्जी बीमा करके इंश्योरेंस की रकम हड़पने वाले गिरोह के 52 आरोपित अभी तक गिरफ्तार
भारी मात्रा में अफीम बरामद, छह गिरफ्तार
बोकारो मे पुलिया के नीचे मिला युवक का शव...
अब हो जायें सावधान, आइब्रो थ्रेडिंग कराना पड़ सकता है भारी