ईंट भट्ठा मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
By Mahi Khan
On
फतेहपुर। जिले में गुरुवार को बीमारी से तंग आकर ईंट भट्ठा मजदूर ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की है। बकेवर थानाध्यक्ष श्याम सुन्दर लाल श्रीवास्तव ने बताया कि भेलगांव के एक ईंट भट्ठे के निकट आज भट्ठा मजदूर रानू रैदास (35) पुत्र वीरेंद्र निवासी ग्राम पुरईहार थाना साढ़ जिला कानपुर नगर का शव एक पेड़ में फांसी के फंदे में लटका मिला है। मृतक की पत्नी लगभग सात वर्ष पहले छोड़ कर चली गई थी। उसके दो बच्चे कुंदन तथा शिखा देवी हैं। पूछताछ में पता चला है कि मृतक भट्ठे में बीते छह साल से मजदूरी का काम कर रहा था। वह गंभीर बीमारी से ग्रसित था, जिसके चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दिया। शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
06 Jun 2025 22:01:29
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के मुठिया तिराहा और मुड़र के बीच सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से बाइक सवार...
टिप्पणियां