सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के मुठिया तिराहा और मुड़र के बीच सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से बाइक सवार तीन लोग टकरा गए। हादसे में एक युवक की माैत हाे गई, जबकि दाे घालय हुए है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। नोहटा थाना पुलिस के मुताबिक, जबलपुर स्टेट हाईवे पर एक ट्रैक्टर का पहिया पंक्चर होने के कारण ट्रॉली को सड़क किनारे खड़ा किया गया था। इसमें गिट्टी और लोहे की सरिया लदी थी। ट्रैक्टर चालक पंक्चर बनवाने गया था। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन लाेगाें में से 30 वर्षीय हमीद की माैके पर ही मौत हो गई। दो अन्य लोग 45 वर्षीय फिरोज और 12 वर्षीय इमरान घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस काे सूचना दी। सूचना पाकर नोहटा थाने के प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र दुबे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव का पंचनामा और पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ट्रैक्टर चालक की पहचान कर मामला दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।
टिप्पणियां