धूमधाम से मनाया जा रहा है देश भर में बकरीद का त्योहार

 धूमधाम से मनाया जा रहा है देश भर में बकरीद का त्योहार

नई दिल्ली । देश भर में आज बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बकरीद के कई नाम हैं। इनमें ईद-उल-अजहा प्रमुख है। देश की प्रमुख मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा करने के साथ अमन और खुशहाली की दुआ मांगी जा रही है। इस त्योहार को त्याग और इंसानियत का प्रतीक माना जाता है। इस्लाम में इसे 'कुर्बानी का त्योहार' बताया गया है।

दिल्ली की लगभग सभी बड़ी-छोटी मस्जिदों में नमाज अदा करने के साथ ईद-उल-अजहा को धूमधाम से मनाया गया। पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे हजारों लोग जामा मस्जिद पहुंचे। मुस्लिम बाहुल्य पुरानी दिल्ली में सूरज की पहली किरण फूटते ही जामा मस्जिद का प्रांगण नमाज अदा करने के लिए भर गया। नमाज पढ़ने के बाद लोगों ने शांति और सद्भावना की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।

इस दिन लोग दान-पुण्य करने के साथ जानवरों की रस्मी बलि देते हैं। जामा मस्जिद के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मुंबई और श्रीनगर में भी लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की। अल सुबह की नमाज के बाद से देशभर में कुर्बानी का दौर शुरू होगा। यह सिलसिला नौ जून तक चलेगा।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर किसान अपनी आय को दोगुनी करें केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर किसान अपनी आय को दोगुनी करें
प्रतापगढ़। विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 दिनांक 29.05.2025 सें 12.06.2025 तक आयोजन किया जा रहा है जिसके क्रम में विकास खण्ड...
अंतराष्ट्रीय स्तर के आइडियाज का शिक्षा में मिल रहा लाभ
सीसीपीए का ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को 3 महीने के भीतर स्व-ऑडिट करने का परामर्श जारी
प्रतापगढ़ में ईद उल अजहा हर्षोउल्लास और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
फतेहाबाद : सार्वजनिक स्थानों पर वाई-फाई का उपयोग करते समय रहें सतर्क : एसपी
बकुलाही नदी के किनारे पौधारोपण कर "नदियों के किनारे पौधारोपण अभियान" का हुआ शुभारंभ
मुख्यमंत्री उमर ने भारत और दुनिया भर के मुसलमानों को ईद-उल-अज़हा की दी बधाई