विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किया गया जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किया गया जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

बस्ती - विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम सभा चिलवानिया, ब्लॉक बस्ती सदर में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उन्नत एवं नवीन कृषि तकनीक से अवगत कराना है, जिससे  किसानो के उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो सके। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष गो सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश महेश शुक्ला ने प्रधानमंत्री मोदी के सपनो को पूरा करने हेतु  भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई तमाम सरकारी योजनाओं के बारे में बताया, जिससे देश प्रगति के मार्ग पर अग्रसर हो सके।
कार्यक्रम में किसानों ने भी उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए अपने अनुभव को साझा किया और कृषि विशेषज्ञों, वैज्ञानिको से खेती संबंधी समस्याओं के समाधान को प्राप्त किया। जनपद के हरेंद्र प्रसाद, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक डॉ बी.बी. सिंह तथा डॉ पी.के. मिश्रा कृषि विज्ञान केंद्र, बस्ती ने किसानों को वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने के तरीके एवं रोग प्रबंधन, जैविक तथा प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
जनपद के कृषि प्रसार अधिकारी तथा कृषि विभाग के अन्य प्रसार कर्मियों ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, साइबर फ्रॉड, किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से बैंकों का सहयोग कैसे लें, उसके बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में उपनिदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम तथा जिला भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. राजमंगल चौधरी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी दिलीप चौधरी तथा बस्ती सदर के अन्य ग्राम विकास विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहें। 

Tags: Basti

About The Author

Sarvesh Srivastava Picture

सर्वेष श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के ब्यूरो प्रमुख

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

भीषण गर्मी के कारण शहर में जानवरों के लिए प्यास बुझाना होता है मुश्किल- राम विलास यादव भीषण गर्मी के कारण शहर में जानवरों के लिए प्यास बुझाना होता है मुश्किल- राम विलास यादव
पर्यावरण को संतुलित एवं संरक्षित रखने में पालतू जानवरों एवं अन्य जीव-जंतुओ का भी रहता है बराबर योगदान
उसहैत चेयरमैन के भाई समेत चार पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज
हर समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई:सीएम
अमेरिका ने नेपाल का स्पेशल स्टेटस रद्द किया, 7000 नागरिकों को यूएस छोड़ने का आदेश
राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी
मुख्यमंत्री साय  आज दिल्ली दाैरे पर
न्यूजीलैंड पुरुष क्रिकेट टीम के नए हेड कोच बने रॉब वॉल्टर