बोलेरो और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत

बोलेरो और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत

बाड़मेर। बालोतरा कि जसोल थाना क्षेत्र के आसोतरा-बिठूजा मार्ग पर रविवार काे एक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। दोपहर में बोलेरो और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें ट्रैक्टर पलट गया और उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायल दोनों युवकों को बालोतरा के नाहटा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

मृतकों की पहचान 35 वर्षीय अजाराम भील (निवासी आसोतरा) और 33 वर्षीय दानाराम भील (निवासी बिठूजा) के रूप में हुई है। दोनों ट्रैक्टर में सवार होकर कंक्रीट भरवाने क्रशर पर जा रहे थे। बोलेरो कार में केवल चालक सवार था, जो विपरीत दिशा से आ रहा था। हादसे के बाद जसोल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर रास्ता खुलवाया गया। दोनों शवों को नाहटा हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार, मृतक अजाराम अपने पिता की इकलौती संतान था। वहीं, दानाराम की शादी मात्र एक साल पहले ही हुई थी और उसकी कोई संतान नहीं है। घटना से दोनों परिवारों में गहरा शोक व्याप्त है।

 

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

केशकाल भाजपा विधायक का काफिला वाहन पलटा, चालक की माैत केशकाल भाजपा विधायक का काफिला वाहन पलटा, चालक की माैत
कोंड़ागांव। छत्तीसगढ़ के केशकाल क्षेत्र से भाजपा के विधायक नीलकंठ टेकाम के काफिले का फॉलो वाहन बीती रात अनियंत्रित होकर...
आंधी-तूफान से तबाही,सात लाेगाें की माैत, अनुग्रह राशि की घोषणा
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
सामाजिक न्याय के लिए बौद्ध धर्म की प्रासंगिकता निर्विवाद-डॉ. जयचंद     
ब्लू वाटर लॉजिस्टिक्स की स्टॉक मार्केट में मजबूत एंट्री
निकिता पेपर्स के शेयरों ने निवेशकों को किया निराश
सर्राफा बाजार में सोने में जोरदार तेजी, चांदी की भी बढ़ी चमक