ठेकेदार का शव केन नदी पुल के नीचे मिला, हत्या की आशंका
बांदा। घर से रूपए लेकर निकले ठेकेदार का शव केन पुल के नीचे पड़ा पाया गया। पुल पर लावारिस खड़ी बाइक की नबंर प्लेट से उसके घरवालों को जानकारी दी गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा ने हत्या कर रूपए ले जाने का आरोप लगाया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी 24 वर्षीय कृपांशू तिवारी पुत्र सुनील तिवारी ग्रामीण क्षेत्रो में बिछाई जा रही पाइप लाइन एलएनटी का ठेकेदार था। शुक्रवार की रात वह घर से बाइक लेकर निकला था। रात को केन पुल पर लावारिस खड़ी बाइक को देख वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक की नबंर प्लेट से उसके घरवालों को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए परिजनो ने बाइक कृपांशू तिवारी की होना बताया। पुलिस ने खोजबीन किया तो उसका शव पुल के नीचे पड़ा हुआ था। शव देखते की घरवालो में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कालेज की मर्चरी हाउस में रखवा दिया।
शनिवार को खोजबीन के दौरान उसका टूटा फूटा मोबाइल में बरामद किया गया। मृतक के चाचा अवधेश तिवारी ने बताया कि कृपाशू तीन भाईयो में दूसरे नबंर का था। वह लेबरों को पैसा देने के लिए घर से एक लाख से अधिक रूपया लेकर निकला था। चाचा का आरोप है कि उसकी हत्या करने के बाद शव को पुल से नीचे फेंक दिया और रूपया लेकर फरार हो गए। पुलिस अगर आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाले तो मामला खुल सकता है। लेकिन पुलिस ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। वहीं क्षेत्राधिकारी नगर राजीव प्रताप सिंह का कहना है कि युवक ने केन पुल से छलांग लगा कर खुदकुशी कर लिया। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
टिप्पणियां