यमुना नदी में डूबने से छह लड़कियों की मौत

मुख्यमंत्री राहत कोष से चार-चार लाख की मदद के निर्देश

यमुना नदी में डूबने से छह लड़कियों की मौत

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र के नगला नाथू में मंगलवार को यमुना नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से एक ही परिवार की छह लड़कियों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताया। उन्हाेंने अधिकारियों को पीड़ित परिवार काे हरसंभव मदद के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने इस घटना में मृतकों के परिजन को चार-चार रुपये की आर्थिक मदद करने की घोषणा की है। पुलिस के अनुसार नगला नाथू निवासी सुरेश कुमार की बेटी मुस्कान अपनी बहन और अन्य लड़कियों के साथ सुबह लगभग 10 बजे यमुना में नहाने गईं थी। नहाने के दौरान असावधानीवश छह लड़कियां गहरे पानी में डूब गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हाहाकार मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी तत्काल पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों, ग्रामीण व पुलिस प्रशासन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। गोताखोरों ने जब तक सभी लड़कियों को पानी से बाहर निकाला, तक तक चार लड़कियाें की माैत हाे चुकी थी। दाे लड़कियाें की सांस चल रही थी। उन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दाैरान उन दाेनाें लड़कियाें की भी माैत हाे गई।

जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि यमुना नदी में डूबने से मरने वाली बच्चियाें की पहचान मुस्कान उम्र 18 वर्ष, संध्या उम्र 12 वर्ष व दिव्या उम्र 13 वर्ष पुत्रीगण सुरेश कुमार निवासी नगला नाथू के अलावा नैना, उम्र 14 वर्ष पुत्री दिनेश, निवासी नगला नाथू, शिवानी, उम्र 17 वर्ष पुत्री सुंदर लाल निवासी नगला रामबल, नाराइच और सोनम उम्र 12 वर्ष पुत्री अशोक कुमार निवासी नगला नेहरा, जलेसर रोड टेडी बगिया के रूप में हुई है।

जिलाधिकारी बंगारी, अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह और नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। परिजनाें ने बताया कि सभी ने नहाने के दाैरान नदी के किनारे वीडियो भी बनाया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिलाधिकारी बंगारी ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नदी किनारे सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के निर्देश दिए। घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमुना में डूबने से लड़कियाें की माैत पर शाेक जताया और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियाें काे हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री याेगी ने मृतक किशोरियों के परिजनों को चार- चार लाख रुपये मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से देने के निर्देश दिए हैं।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 आक्रोशित ग्रामीण ने पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर कानपुर प्रयागराज राष्ट्रीय मार्ग  किया जाम आक्रोशित ग्रामीण ने पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर कानपुर प्रयागराज राष्ट्रीय मार्ग किया जाम
कौशाम्बी। जिले के सैनी थाना क्षेत्र में लोंहदा प्रकरण को लेकर आक्रोशित ग्रामीण ने पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर कानपुर...
वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामद
जनपद में चल रहे मनरेगा कार्यों का किया गया निरीक्षण
टीमें गठित कर बीजों की जांच हेतु  औचक छापामार की कार्यवाही संपादित की गई।
किसानों को दी गई उन्नत कृषि बागवानी एवं पशुपालन को अपनाने की जानकारी
बजरंग दल ने एसपी को सौंपा ज्ञापनः गोवंश बध रोकने की मांग
डायट में पौधारोपण, रैली निकालकर दिया पर्यावरण रक्षा का संदेश