सपा महिला कार्यकर्ताओं का हंगामा,पुलिस ने घसीटकर वैन में डाला
-हजरतगंज चौराहे पर हंगामा,इको गार्डन में छोड़ा
On
लखनऊ। समाजवादी पार्टी की महिला सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। हजरतगंज चौराहे पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाएं हाथ में बैनर लिए थीं, जिसपर लिखा था- बीजेपी नेताओं से बहन बचाव बेटी बचाओ-मैनपुरी अश्लील वीडियो'।
महिलाओं ने नारा लगाया- बलात्कार के मामलों में यूपी सबसे आगे है। एनसीआरबी कहती है कि रेप में यूपी सबसे आगे है। इस दौरान महिलाओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। पुलिस से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर देर शाम इको गार्डन में छोड़ दिया। सपा महिला नेता समयून खान ने कहा कि महिला अपराध में यूपी नंबर वन है। एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि महिला अपराध में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। प्रतिदिन महिलाओं के साथ रेप, हत्या जैसी खबरें सामने आ रही हैं। मिजोरम में महिलाओं को नग्न करके सड़कों पर घुमाया गया। भाजपा के नेताओं को शर्म नहीं आती है। यह लोग झूठे वादे और आंकड़े पेश करते हैं। समयून खान ने कहा कि यूपी में रेप आम बात हो गई है। आए दिन दलित महिलाओं के साथ बलात्कार होता है। 6 वर्ष की मासूम बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। यहां पर सिर्फ कागजों में कानून व्यवस्था सुगम है। उत्तर प्रदेश में जब से योगी सरकार आई है। महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस जितना विपक्ष की महिलाओं को प्रदर्शन से रोकने के लिए संघर्ष कर रही है। उतना अपराध को रोकने के लिए प्रयास करे तो महिलाएं सुरक्षित हो जाएं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के ऊपर अभद्रता करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर इको गार्डन में छोड़ दिया है।

About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
04 Jun 2025 12:31:58
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के...
टिप्पणियां