विहिप ने लगाया स्वास्थ्य जांच सेवा शिविर
On
रांची। विश्व हिंदू परिषद प्रताप नगर की ओर से रविवार को जयपाल सिंह स्टेडियम में स्वास्थ्य जांच सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान प्रताप नगर के विशेष संपर्क प्रमुख डॉक्टर रोहित अग्रवाल के मार्गदर्शन में लोगों का ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर और ऑक्सीजन की मात्रा की जांच की गई। डॉक्टरों द्वारा लोगों को उचित सलाह और व्यायाम की सलाह भी दी गई। इस दौरान लगभग 50 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया। शिविर में रांची महानगर के सत्संग प्रमुख योगेश खेड़वाल, कोषाध्यक्ष अनिल जालान, मातृशक्ति सह संयोजिका रेखा मिश्रा, प्रताप नगर के अध्यक्ष अजय राजगढ़िया, उपाध्यक्ष रजत चावला, मंत्री अनिल तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
03 Jun 2025 06:58:10
कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू समुदाय के सदस्यों ने हैदराबाद शहर में एक ऐतिहासिक मंदिर की छह एकड़...
टिप्पणियां