अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी के दौरान महिला सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित
फ़िरोज़ाबाद, भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत जिले के मदनपुर ब्लाक व अरॉव ब्लाक के हॉल में श्रीमती पुष्पा देवी ब्लाक प्रमुख मदनपुर की अध्यक्षता में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन हुआ
महिला सशक्तीकरण सम्मेलन के दौरान प्रतिभाशाली महिलाओं व बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथिगणो द्वारा
महिला सशक्तिकरण ब्लाक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रज बहादुर भारद्वाज प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा उ. प्र. व जिला प्रभारी ने उपस्थित मातृशक्ति को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि
यह कार्यक्रम नारी शक्ति, नेतृत्व और सामाजिक उत्थान के संकल्प को और भी दृढ़ करता है।
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन हमें यह सिखाता है। कि जब नारी आगे बढ़ती है, तो समाज और राष्ट्र प्रगति करते हैं। नारी सशक्तिकरण ही सशक्त भारत की बुनियाद हैं।, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का संकल्प था, कि हर महिला आत्मनिर्भर हो।
उनके इसी मंत्र को आत्मसात करते हुए मोदी सरकार ने 'मुद्रा योजना' के जरिए लाखों महिलाओं को बिना गारंटी लोन देकर स्वरोजगार की शक्ति प्रदान की है। विशिष्ट अतिथि हरिओम यादव पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने सम्बोधित करते हुऐ कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई द्वारा राष्ट्र एवं धर्म के उत्थान हेतु किये गये ऐतिहासिक कार्य हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में धर्म, संस्कृति, न्याय और लोककल्याण के संकल्प को चरितार्थ किया।
उन्होंने सामाजिक समरसता व महिला सशक्तिकरण को भी समर्पित भाव से बढ़ावा दिया। उनका जीवन नेतृत्व, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा की अनुपम प्रेरणा है।
इस अवसर पर विजय प्रताप सिंह छोटू भैया (पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत ) कार्यक्रम संयोजक जोगेंद्र यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख, ब्लॉक प्रमुख ब्लॉक प्रमुख मदनपुर श्रीमती पुष्पा देवी ने भी विचार वक्त किये।
इस दौरान डॉ अमित गुप्ता जिला प्रवक्ता ,मीडिया प्रभारी , सिद्धार्थ मिश्रा बीडीओ , यशपाल यादव (मंडल अध्यक्ष), राघवेंद्र सिंह (पूर्व चेयरमैन), विपिन शिवहरे , हरीश धनगर जिला पंचायत सदस्य, हरि सिंह यादव, जीतू यादव , नवीन दुवे, अवधेश यादव प्रधान डडियामई, दिनेश प्रधान लखनपुर, रामकेश यादव प्रधान पटसुरी, प्रवीन यादव पूर्व प्रधान भाड़री, राजनलाल यादव प्रधान नानेमऊ, राहुल पाठक प्रधान फतेहपुर रक्खा, राजेन्द्र सिंह प्रधान ऐलमपुर , ठा साहव सिंह प्रधान ,रामराज,, सुमित यादव भोला, पप्पू यादव, अशोक यादव प्रधान गडसान, पप्पू यादव बीडीसी, , सुरेन्द्र यादव, बबलू यादव, टीटू प्रधान, रामराज प्रधान, रामदास यादव, ओमकार यादव प्रधान , जितेंद्र, सुधीर कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय महिलाये मौजूद रही।
टिप्पणियां