रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन शौर्य का उदाहरणः नंदी
रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी के आयोजन में पहुंचे कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी
बबेरू/बांदा। बबेरू कस्बे के कमासिन रोड स्थिति श्री मैरिज हाल मे बुधवार की दोपहर रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म शताब्दी वर्ष अभियान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल के द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जितेंद्र सिंह सदस्य विधान परिषद रहे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत के द्वारा किया गया।जिसमें आए हुए अतिथियों को जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम पर बबेरू विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म की शताब्दी वर्ष अभियान के आयोजन मे भाजपाइयों ने प्रतिभाग किया। वहीं वक्ताओं ने रानी अहिल्याबाई होल्कर की बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। वही मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी ने अपने संबोधन में कहा कि, राजमाता अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को अहमद नगर के चौड़ीग्राम में हुआ था।
वह एक सामान्य ग्रामीण परिवार से उठकर असाधारण शासक बनने तक की यात्रा पूरी किया है। उनका विवाह मल्हार राव होल्कर के पुत्र खंडेराव होल्कर के साथ बहुत ही कम उम्र में हो गया था। वही बताया कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर ने व्यक्तिगत सुख सुविधाओं को छोड़कर प्रजा के कल्याण को सर्वाेपरि प्राथमिकता दिया। उनका जीवन शौर्य, साधना, सेवा ,समर्पण, और सादगी का उदाहरण है। उनकी शासन कला, सामाजिक न्याय और धार्मिक आस्था आज भी प्रेरणादाई बनी हुई है। वहीं यह भी बताया कि कांग्रेस की सरकार रही है।
लेकिन कभी भी राजमाता अहिल्याबाई होल्कर को सम्मान नहीं दिया है। केंद्र में मोदी जी की नेतृत्व और प्रदेश में योगी जी की नेतृत्व में सरकार है उनके द्वारा राजमाता अहिल्याबाई होल्कर को सम्मान देने का काम किया है, वहीं सभी जगह चर्चा हो रही है। इसके साथ ही साथ केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दिया है। इस मौके पर आए हुए अतिथियों विधानसभा और जनपद से आए भाजपा के पदाधिकारी क्षेत्रीय ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कार्यक्रम के आयोजक सुनील सिंह पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष बांदा के द्वारा आभार प्रकट किया है।
इस मौके पर भाजपा नेता अजय पटेल, चेयरमैंन विवेकानंद गुप्ता, विशोषण पांडे, राम प्रकाश साहू, सुधीर कुशवाहा, पूर्व चेयरमैन विजयपाल सिंह, बृजमोहन सिंह, मंडल अध्यक्ष सौरभ सिंह, सुनीता भारतीय ,सुशीला नामदेव, मधु गुप्ता, सपना दिवाकर,अरविंद कसौधन, सभासद रामकृपाल मौर्य, आकाश चौरसिया, शिव प्रकाश मालिक, चंद्र बहादुर धुरिया, उमेश गुप्ता, रिंकू राजपूत ,चच्चू वर्मा, रोहित गुप्ता, सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं एवं भाजपा की कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियां