श्रीमद्भागवत कथा में हुआ श्रीकृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव का आयोजन 

श्रीमद्भागवत कथा में हुआ श्रीकृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव का आयोजन 

 
फिरोजाबाद। व्यक्ति को अहंकार नहीं करना चाहिए, अहंकार बुद्धि और ज्ञान का हरण कर लेता है अहंकार ही मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। मां दुर्गा आश्रम 
बजेहरा पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा आयोजन के दौरान बाल व्यास सोनम किशोरी शास्त्री ने यह बात कही। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया। श्रीकृष्ण की जन्म कथा का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे।
कथा व्यास सोनम किशोरी शास्त्री ने बताया कि जब अत्याचारी कंस के पापों से धरती डोलने लगी, तो भगवान कृष्ण को अवतरित होना पड़ा। सात संतानों के बाद जब देवकी गर्भवती हुई, तो उसे अपनी इस संतान की मृत्यु का भय सता रहा था। भगवान की लीला वे स्वयं ही समझ सकते हैं। भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गये और भगवान श्रीकृष्ण गोकुल पहुंच गये, शास्त्री ने कहा कि जब-जब धरती पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होते हैं। जैसे ही कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ पूरा पंडाल जयकारों से गूंजने लगा।
श्रीकृष्ण जन्म उत्सव पर नन्द के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की भजन प्रस्तुत किया तो श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर जमकर झूमे। एक-दूसरे को श्रीकृष्ण जन्म की बधाईयां दी गई, एक-दूसरे को खिलौने और मिठाईयां बाटी गई। कथा महोत्सव में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भजन ग्रहण कर भगवान श्री कृष्ण के जन्म की खुशियां मनाई। कथा में लीला वर्मा ने सापा पहना कर सभी का स्वागत किया साथ उन्होंने भक्तों से कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का रसपान हर व्यक्ति को करना चाहिए।

Tags:  

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आईपीएस का तबादला, टी कंडासामी बने एडीजी अभियान आईपीएस का तबादला, टी कंडासामी बने एडीजी अभियान
रांची। झारखंड सरकार ने राज्य के 46 आईपीएस का तबादला किया है, जबकि दो आईपीएस को अतिरिक्त प्रभार दिया गया...
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से दिए निर्देश
28 को रांची पहुंचेगी वित्त आयोग की टीम 
स्केटिंग के जरिए पहुंचेंगे बाबा केदारनाथ के दरबार
मंदिर में अर्पित फूलों और बेलपत्रों से स्थानीय महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर
मुख्यमंत्री सारणी में करेंगे 464.55 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमि पूजन
रांची समर कैंप में छात्राओं ने सीखा वेजिटेबल और फ्रूट बास्केट बनाना