महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाई, फंदे से लटका मिला शव

महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाई, फंदे से लटका मिला शव

लखनऊ। गाजीपुर इलाके में 27 वर्षीय महिला कांस्टेबल ऋतु का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है। वह अमरोहा की रहने वाली थी और गाजीपुर थाना क्षेत्र में किराये का मकान लेकर रहती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि अभी तक घटना की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मृत कांस्टेबल की पहचान अमरोहा की रहने वाली ऋतु (27) के रूप में हुई है। इसी मकान में महिला दरोगा गीता भी रहती है। मंगलवार की सुबह उसने कांस्टेबल ऋतु के घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन ना तो दरवाजा खुला और ना ही अंदर से कोई जवाब मिला। इससे गीता को शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दरवाजा खुलवाया। इसके बाद अंदर देखा तो ऋतु का शव फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने आनन फानन में मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।

उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में ही शव का पंचनामा कराया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक घटना के संबंध में ऋतु के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने पर शव का पोस्टमार्टम होगा। प्राथमिक जांच में पता चला है कि कांस्टेबल ऋतु मड़ियांव थाने में पैरोकार के पद पर तैनात थी। 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आईपीएस का तबादला, टी कंडासामी बने एडीजी अभियान आईपीएस का तबादला, टी कंडासामी बने एडीजी अभियान
रांची। झारखंड सरकार ने राज्य के 46 आईपीएस का तबादला किया है, जबकि दो आईपीएस को अतिरिक्त प्रभार दिया गया...
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से दिए निर्देश
28 को रांची पहुंचेगी वित्त आयोग की टीम 
स्केटिंग के जरिए पहुंचेंगे बाबा केदारनाथ के दरबार
मंदिर में अर्पित फूलों और बेलपत्रों से स्थानीय महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर
मुख्यमंत्री सारणी में करेंगे 464.55 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमि पूजन
रांची समर कैंप में छात्राओं ने सीखा वेजिटेबल और फ्रूट बास्केट बनाना