मुख्यमंत्री साय ने ली ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक
By Mahi Khan
On
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में शुक्रवार देर शाम मंत्रालय महानदी भवन में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। मुख्यमंत्री साय ने विद्युत उत्पादन, मांग, आपूर्ति, विद्युत शुल्क, स्थापित विद्युत संरचना, ग्रीन एनर्जी सहित विभिन्न विषयों पर विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा कर जानकारी ली।देर रात तक चली इस बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव द्वय पी. दयानंद और बसवराजू एस. उपस्थित थे। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री साय को विद्युत विभाग के अधिकारियों ने विभाग के विभिन्न कार्यों और गतिविधियों के बारे में प्रेजेंटेशन के माध्यम से अवगत कराया। बैठक में सीएम साय ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
08 Jul 2025 15:10:40
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी...
टिप्पणियां