छत्तीसगढ़ पावर प्लांट हादसे में अब तक 16 मजदूरों की मौत, जांच के आदेश

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी हैं। मंगलवार दोपहर को हुए इस हादसे में चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

पांच घायलों ने रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ा, जबकि पांच की मौत जिला अस्पताल रायगढ़ में हुई। इसके अलावा दो मजदूरों की मौत कालड़ा अस्पताल रायपुर में इलाज के दौरान हो गई।

हादसे में घायल 18 लोगों का इलाज अभी भी अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मृतकों में कई लोग प्लांट के आसपास के गांवों जैसे सिंघीतराई, सक्ती और रायगढ़ जिले के निवासी थे।

नीट पेपर लीक मामले में विराेध-प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा ये खबर भी पढ़े : नीट पेपर लीक मामले में विराेध-प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

प्लांट में पेंटिंग और तकनीकी कार्य के लिए आए कई मजदूर पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। कुछ बिहार और झारखंड राज्यों से भी थे, जो तकनीकी कामों में लगे थे। मृतकों में अब तक ठंडाराम, पप्पू कुमार, अमृत लाल पटेल (50) और उत्तर प्रदेश निवासी बृजेश कुमार की पहचान हो पाई है, जबकि अन्य की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

अधिकारियों का कहना है कि गंभीर रूप से जलने के कारण शिनाख्त में कठिनाई हो रही है। शवों के बुरी तरह झुलसने के कारण उनकी पहचान के लिए डीएनए टेस्ट और आधार कार्ड का सहारा लिया जा रहा है।

हादसे के बाद प्लांट के बाहर मजदूरों के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने प्लांट प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हादसे की जांच की मांग करते हुए सख्त कार्रवाई मांग की। परिजनों का कहना है कि कुछ मजदूर अब भी लापता हैं और प्रबंधन की ओर से स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।

जांच के आदेशघटना की गंभीरता को देखते हुए सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की विस्तृत जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

सहायता राशि की घोषणावेदांता प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को 35-35 लाख रुपये की सहायता राशि और एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों को 15-15 लाख रुपये देने की बात कही है। वेदांता ग्रुप ने कहा कि दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन सभी के साथ हैं जो इससे प्रभावित हुए हैं। हम इन परिवारों को अपना अटूट समर्थन देना जारी रखेंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से भी राहत राशि की घोषणा की गई थी। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) के तहत मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री साय ने बिलासपुर संभाग के कमिश्नर को इस घटना की जांच करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरे मामले पर सतत निगरानी रखे हुए है और प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है।

वहीं स्थानीय लोगों और श्रमिक संगठनों ने प्लांट में सुरक्षा मानकों की जांच और सख्त निगरानी की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल दुर्घटना वाली यूनिट (यूनिट-1) को पूरी तरह बंद कर दिया गया है और औद्योगिक सुरक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर साक्ष्य जुटा रहे हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

#D

#D

झारखंड: अवैध कोयला खनन पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 25 ठिकानों पर छापेमारी

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज सुबह अवैध कोयला खनन के विरुद्ध झारखंड के धनबाद में कुछ स्थानों पर दबिश...
झारखंड 
 झारखंड: अवैध कोयला खनन पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 25 ठिकानों पर छापेमारी

जोधपुर से घर लौटते समय युवक गायब, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही रेलवे पुलिस

पूर्व मेदिनीपुर। जिले के पांशकुड़ा थाना क्षेत्र के देहाटी गांव निवासी प्रवासी श्रमिक संतु मंडल राजस्थान से घर लौटते समय...
राजस्थान 
जोधपुर से घर लौटते समय युवक गायब, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही रेलवे पुलिस

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर के DNS विवाद पर छाया भ्रम, हाई जंप से हटे

ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में सोमवार को पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा के फाइनल के दौरान भारतीय एथलीट तेजस्विन शंकर...
खेल 
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर के DNS विवाद पर छाया भ्रम, हाई जंप से हटे

चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

चंबा। पठानकोट–चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनीखेत के लाहड़ के समीप मंगलवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में भरमौर...
राष्ट्रीय  हिमाचल 
चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

कानपुर। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में गुजरात से घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों...
उत्तर प्रदेश 
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद सहित 11 जिलों में आगामी तीन घंटे के मध्य बारिश की संभावना है। यह...
उत्तर प्रदेश 
अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

उप्र: समय से हुईं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं और अब परिणाम भी घोषित

लखनऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने पॉलिटेक्निक की सेमेस्टर, वार्षिक विशेष बैक पेपर परीक्षा मई और जून-2026 का परिणाम...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र: समय से हुईं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं और अब परिणाम भी घोषित

उप्र: अनुसूचित जाति जनजाति के 1.39 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं मिली आर्थिक सहायता

-योगी सरकार का लगातार प्रयास, आर्थिक अभाव किसी भी मेधावी विद्यार्थी की शिक्षा में न बने बाधा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र:  अनुसूचित जाति जनजाति के 1.39 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं मिली आर्थिक सहायता