बाढ़-कटाव की दोहरी मार से जूझ रहा भागलपुर, गांव जलमग्न

सबौर के इंग्लिश गांव में गंगा में समाया दो मंजिला मकान

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • नदी का जलस्तर बढ़ते ही रौद्र रूप, ग्रामीणों के पक्के मकान ढहे

भागलपुर। जिले के सबौर प्रखंड क्षेत्र में कुदरत का कहर और प्रशासनिक बेरुखी एक साथ देखने को मिल रही है। प्रखंड की दो अलग-अलग पंचायतों में गंगा नदी ने तबाही मचा रखी है। एक तरफ जहां फरका पंचायत के इंग्लिश गांव में भीषण कटाव के कारण कई आशियाने गंगा की गोद में समा चुके हैं, वहीं दूसरी तरफ रजंदीपुर पंचायत के संतनगर बगदेर में बाढ़ के पानी ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है।

दोनों ही जगहों पर प्रशासनिक मदद न मिलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। सबौर प्रखंड की फरका पंचायत अंतर्गत इंग्लिश गांव इस समय गंगा के भीषण कटाव की चपेट में है। नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही कटाव ने ऐसा रौद्र रूप धारण किया है कि देखते ही देखते ग्रामीणों के पक्के मकान ताश के पत्तों की तरह ढह रहे हैं। सोमवार की सुबह ग्रामीण इतवारी साह का दो मंजिला मकान देखते ही देखते गंगा नदी में विलीन हो गया। इसके अलावा रंजीत तांती, छट्टू तांती, दीपक तांती और धनेश्वर तांती सहित दर्जनों ग्रामीणों के घर अब कटाव के मुहाने पर खड़े हैं।

बिहार में कानून का राज स्थापित, हो रहा विकास: रामकृपाल यादव  ये खबर भी पढ़े : बिहार में कानून का राज स्थापित, हो रहा विकास: रामकृपाल यादव 

9491785c2927b75634f711ff5d4df027_806479952

कटाव की भयावहता को देखकर पूरे गांव में दहशत है। लोग आनन-फानन में अपने घरों को खाली कर सामान सुरक्षित जगहों पर ले जाने में जुटे हैं। जिनका घर नदी में समा चुका है, उनके परिवारों में चीख-पुकार मची है। एक पीड़ित महिला ने रोते हुए अपनी पीड़ा बयां की और कहा, "अगर यही स्थिति रही तो बहुत जल्द पूरा गांव गंगा में समा जाएगा। सरकार और प्रशासन की ओर से अब तक कोई कटावनिरोधी कार्य शुरू नहीं कराया गया है, जिससे हमारी परेशानी और बढ़ गई है।

कटाव से इतर, सबौर के ही रजंदीपुर पंचायत के संतनगर बगदेर (वार्ड नंबर 7 एवं 8) में बाढ़ ने पिछले एक महीने से टापू जैसी स्थिति बना दी है। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। ग्रामीण कमर से ऊपर तक भरे पानी के बीच रहने को बेबस हैं। स्थिति यह है कि रोजाना 500 रुपये की मजदूरी कमाने के लिए पुरुषों को इसी गहरे पानी को पार कर शहर जाना पड़ता है।

ग्रामीणों ने बताया कि घर में छोटे बच्चे और बुजुर्ग हैं। पानी बढ़ने के कारण अब जहरीले जीव-जंतु और सांप निकलने लगे हैं, जिससे चौबीसों घंटे किसी अनहोनी का डर सताता रहता है। बाढ़ का पानी कभी भी घरों के भीतर घुस सकता है। संतनगर बगदेर के ग्रामीणों का आरोप है कि वे पूरी तरह सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं।

बाढ़ की विभीषिका के बीच न तो उन्हें पॉलिथीन दी गई है, न राशन और न ही आवागमन के लिए नाव की सुविधा मिली है। बीमारी की स्थिति में कोई मेडिकल टीम भी क्षेत्र में मौजूद नहीं है।

ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले सबौर की अंचलाधिकारी दिव्या कुमारी क्षेत्र का मुआयना करने आई थीं, लेकिन सिर्फ देखकर चली गईं। उसके बाद से न तो कोई अधिकारी आया और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने सुध ली।

इस संबंध में पंचायत के उप मुखिया देवेंद्र कुमार ने बताया कि बाढ़ और जलजमाव से उत्पन्न इस गंभीर समस्या की लिखित व मौखिक सूचना सबौर प्रखंड के वरीय अधिकारियों को दी जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक ब्लॉक प्रशासन ने मामले को संज्ञान में नहीं लिया है और न ही कोई राहत सामग्री भेजी है। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस कड़कड़ाती धूप और पानी के बीच जूझ रहे इन ग्रामीणों की पुकार सबौर प्रखंड के आला अधिकारियों के कानों तक कब पहुंचती है और कब पीड़ितों को राहत नसीब होती है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अन्ना हजारे का बिगड़ा स्वास्थ्य, बॉम्बे अस्पताल में इलाज जारी

डिहाइड्रेशन और वायरल संक्रमण के चलते उनका उपचार जारी ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ आंदोलन से अन्ना हजारे को मिली देशव्यापी पहचान...
महाराष्ट्र 
अन्ना हजारे का बिगड़ा स्वास्थ्य, बॉम्बे अस्पताल में इलाज जारी

गंगा नदी के तेज बहाव ने लील लिया सदियों पुराना दुर्गा मंदिर

तेज कटाव के कारण पूरा मंदिर देखते ही देखते गंगा नदी में समाया भागलपुर। जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत राघोपुर...
बिहार 
गंगा नदी के तेज बहाव ने लील लिया सदियों पुराना दुर्गा मंदिर

नेपाल बाढ़: शवों की पहचान और सुपुर्दगी के लिए भारतीय दूतावास का परामर्श

भारतीय दूतावास ने नेपाली नियमों और दिशा-निर्देशों की जानकारी दी नई दिल्ली/काठमांडू। नेपाल में हाल ही में आई भीषण बाढ़...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल बाढ़: शवों की पहचान और सुपुर्दगी के लिए भारतीय दूतावास का परामर्श

मौसम अलर्ट: यूपी में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली के आसार

मौसम विभाग ने 61 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का जताया अनुमान आकाशीय बिजली को लेकर सावधानी की अपील...
उत्तर प्रदेश 
मौसम अलर्ट: यूपी में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली के आसार

 सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में गिरावट का रुख बना हुआ नजर...
कारोबार 
 सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

उत्तर प्रदेश

मौसम अलर्ट: यूपी में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली के आसार

मौसम विभाग ने 61 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का जताया अनुमान आकाशीय बिजली को लेकर सावधानी की अपील...
उत्तर प्रदेश 
मौसम अलर्ट: यूपी में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली के आसार

आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर गरजा सवर्ण समाज, कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

अंबेडकरनगर। आर्थिक आधार पर आरक्षण व्यवस्था लागू किए जाने और यूजीसी के प्रस्तावित कानून का विरोध करने की मांग को...
उत्तर प्रदेश 
आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर गरजा सवर्ण समाज, कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं

प्रतापगढ़। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार के साथ पुलिस कार्यालय में...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं

उत्तर प्रदेश: गंडक नदी से बरामद 13 शव नेपाल को सौंपने की तैयारी

काठमांडू। नेपाल में आई बाढ़ के कारण उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से होकर बहने वाली गंडक नदी में शव मिलने...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश: गंडक नदी से बरामद 13 शव नेपाल को सौंपने की तैयारी