स्टटगार्ट ओपन: एंड्रीवा ने स्वियातेक को चौंकाया, सेमीफाइनल में रयबाकिना से भिड़ंत तय

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

स्टटगार्ट। स्टटगार्ट ओपन टेनिस टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां रूस की युवा खिलाड़ी मिर्रा एंड्रीवा ने दो बार की चैंपियन इगा स्वियातेक को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। अब उनका सामना शीर्ष वरीय एलेना रयबाकिना से होगा।

18 वर्षीय एंड्रीवा ने शानदार वापसी करते हुए स्वियातेक को 3-6, 6-4, 6-3 से हराया। पहले सेट में पिछड़ने के बाद एंड्रीवा ने जबरदस्त खेल दिखाया और निर्णायक सेट में दो बार सर्विस ब्रेक कर मुकाबला अपने नाम किया।

इससे पहले, शीर्ष वरीय रयबाकिना ने कनाडा की लेयला फर्नांडीज को कड़े मुकाबले में 6-7 (5/7), 6-4, 7-6 (8/6) से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यह मैच करीब तीन घंटे तक चला, जिसमें रयबाकिना ने अंतिम सेट के टाईब्रेक में दो मैच प्वाइंट बचाकर शानदार जीत दर्ज की।

मैच के बाद रयबाकिना ने कहा, “शुरुआत में काफी निराशा थी और मेरी सर्विस काम नहीं कर रही थी। लेकिन धीरे-धीरे मैंने खुद को संभाला और लय हासिल की।”

स्वियातेक, जिन्होंने अपने छह ग्रैंड स्लैम खिताबों में से चार फ्रेंच ओपन की क्ले कोर्ट पर जीते हैं, इस मुकाबले में फेवरेट मानी जा रही थीं, लेकिन एंड्रीवा के आक्रामक खेल के सामने टिक नहीं सकीं।

गौरतलब है कि एंड्रीवा ने पहले दौर में गत चैंपियन जेलेना ओस्टापेंको को भी बाहर किया था, जिससे उनका आत्मविश्वास पहले ही बढ़ चुका था।

एंड्रीवा ने मैच के बाद कहा, “मैं खुद से कह रही थी कि चाहे जो भी हो, मुझे लड़ते रहना है और विश्वास बनाए रखना है कि मैं किसी भी स्थिति से मैच जीत सकती हूं।” अब सेमीफाइनल में एंड्रीवा और रयबाकिना के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

बराक लीजेंड्स की रोमांचक जीत, आखिरी गेंद पर जड़ा छक्का ये खबर भी पढ़े : बराक लीजेंड्स की रोमांचक जीत, आखिरी गेंद पर जड़ा छक्का

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

उत्तराखंड में तेज बारिश से अलकनंदा नदी ने लिया रौद्र रूप

भारी बारिश से नदी-नालों में भरा पानी देहरादून। उत्तराखंड में मानसून सक्रिय रहने के बीच मंगलवार सुबह से प्रदेशभर में...
उत्तराखंड 
उत्तराखंड में तेज बारिश से अलकनंदा नदी ने लिया रौद्र रूप

झारखंड छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ राजग सांसदों ने खोला मोर्चा

सत्ता पक्ष का राहुल गांधी पर हमला, चर्चा से भागने का लगाया आरोप नई दिल्ली। झारखंड में प्रदर्शन कर रहे...
राष्ट्रीय 
झारखंड छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ राजग सांसदों ने खोला मोर्चा

बालेंद्र शाह जल्द आएंगे भारत, भारतीय राजदूत ने सौंपा निमंत्रण पत्र

भारतीय अधिकारियों से अब तक नहीं हुई मुलाकात, ये पहली भारत यात्रा  काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह जल्द ही...
अंतर्राष्ट्रीय 
बालेंद्र शाह जल्द आएंगे भारत, भारतीय राजदूत ने सौंपा निमंत्रण पत्र

स्कूल बस-ई-रिक्शा भिड़ंत में कई छात्र घायल, चालक की मौत

स्कूल बस की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, 18 लोग घायल देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में गौरी...
उत्तर प्रदेश 
स्कूल बस-ई-रिक्शा भिड़ंत में कई छात्र घायल, चालक की मौत

रेलवे प्लेटफार्म पर खड़ी एसी कोच में लगी आग, टला बड़ा हादसा

एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर पाया काबू जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में रेलवे स्टेशन...
मध्य प्रदेश 
रेलवे प्लेटफार्म पर खड़ी एसी कोच में लगी आग, टला बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश

स्कूल बस-ई-रिक्शा भिड़ंत में कई छात्र घायल, चालक की मौत

स्कूल बस की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, 18 लोग घायल देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में गौरी...
उत्तर प्रदेश 
स्कूल बस-ई-रिक्शा भिड़ंत में कई छात्र घायल, चालक की मौत

सीएम योगी ने गोरखपुर को दी विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात

गोरखपुर में 2-लेन मार्ग का लोकार्पण, आवागमन होगा आसान गाेरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान मंगलवार...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने गोरखपुर को दी विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात

सूटकेस में मिला था 20 साल की महिला का शव,जानिये इसकी पूरी कहानी

आरोपी वाराणसी में अपनी पहचान छिपाकर मजदूरी कर रहा था
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सूटकेस में मिला था 20 साल की महिला का शव,जानिये इसकी पूरी कहानी

डीएम ने बच्चों को दवा खिलाकर ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का किया शुभारम्भ

श्रावस्ती। विकास खण्ड हरिहरपुररानी के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय सिसवा में ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने बच्चों को दवा खिलाकर ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का किया शुभारम्भ