भारत का शानदार प्रदर्शन, महिला हॉकी टीम ने दूसरी बार जीता नेशंस कप खिताब

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

ऑकलैंड (न्यूजीलैंड)। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच महिला हॉकी नेशंस कप 2025-26 के फाइनल में मेजबान न्यूजीलैंड टीम को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है।

रविवार को ऑकलैंड में खेले गए फाइनल में भारत की ओर से नवनीत कौर (4वें मिनट) और सुनेलिता टोप्पो (15वें मिनट) ने गोल किया।

लालरेमसियामी ने फाइनल में 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड जीता, जबकि दीपिका छह गोल के साथ टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा गोल करने वाली खिलाड़ी रहीं। यह भारतीय महिला टीम का दूसरा नेशंस कप खिताब है। इससे पहले टीम ने 2022 में इस टूर्नामेंट का पहला संस्करण जीता था।

भारतीय महिला टीम अपने पूरे अभियान में अजेय रही। पूल ए के मैचों में अमेरिका (3-2), जापान (2-1) और उरुग्वे (3-2) को हराने के बाद भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में चिली पर 6-0 से शानदार जीत दर्ज की। फिर फाइनल में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

टीम की उपलब्धि को देखते हुए हॉकी इंडिया ने हर खिलाड़ी के लिए 3 लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ के हर सदस्य के लिए 1.5 लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की।

रविवार को हुए खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने जोरदार शुरुआत की। नवनीत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और उन्होंने चौथे मिनट में गोल कर भारत को बढ़त दिला दी।

भारतीय टीम ने खेल के दौरान तेजी दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया और अपनी आक्रामक शैली से न्यूजीलैंड के डिफेंस के लिए कई मुश्किलें खड़ी कर दीं।

पहले क्वार्टर में मिले एक और पेनल्टी कॉर्नर से उन्होंने अपनी बढ़त को दोगुना कर लिया। दीपिका के तेज शॉट को सुनेलिता टोप्पो ने डिफ्लेक्ट करके 15वें मिनट में भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी।

भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे और तीसरे क्वार्टर में शानदार डिफेंस दिखाया, जिससे मेजबान टीम को कोई खास मौका नहीं मिला। चौथे क्वार्टर की शुरुआत में ही न्यूजीलैंड को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि, वह इसे भुना नहीं सके। अंत में 2-0 से जीत हासिल कर भारतीय टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की।

भारत ने पाकिस्तान को 7-3 से रौंदा, यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में धमाकेदार एंट्री ये खबर भी पढ़े : भारत ने पाकिस्तान को 7-3 से रौंदा, यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में धमाकेदार एंट्री

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मनीला में भारत-आसियान की अहम बैठक, जयशंकर का बड़ा संदेश

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित भारत-आसियान पोस्ट-मिनिस्ट्रियल कॉन्फ्रेंस 2026 की सह-अध्यक्षता...
राष्ट्रीय 
मनीला में भारत-आसियान की अहम बैठक, जयशंकर का बड़ा संदेश

कानपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, घर में घुसकर जानलेवा हमला

घटना के बाद दोनों बदमाश मोटरसाइकिल से फरार कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर शहर के साढ़ थाना क्षेत्र के...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, घर में घुसकर जानलेवा हमला

शशि थरूर ने अपनी ही पार्टी को दिखाया आइना

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद शशि थरूर आए दिन अपनी ही पार्टी को लेकर ऐसा बयान देते हैं कि वह...
राष्ट्रीय  राज्य 
 शशि थरूर ने अपनी ही पार्टी को दिखाया आइना

खरगे के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं का एसएसपी ऑफिस पर धरना

हल्द्वानी। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी में प्रस्तावित जनसभा से पहले ही सियासी पारा चढ़ गया। कांग्रेस ने पुलिस...
उत्तराखंड 
खरगे के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं का एसएसपी ऑफिस पर धरना

संपादकीय: 100 प्रतिशत टैरिफ का दांव, पांच देशों को नई चुनौती

अमेरिकी सीनेट में हाल ही में पास हुए ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सेंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ ने वैश्विक...
विचार मित्र 
संपादकीय: 100 प्रतिशत टैरिफ का दांव, पांच देशों को नई चुनौती

उत्तर प्रदेश

कानपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, घर में घुसकर जानलेवा हमला

घटना के बाद दोनों बदमाश मोटरसाइकिल से फरार कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर शहर के साढ़ थाना क्षेत्र के...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, घर में घुसकर जानलेवा हमला

ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ाव से विचलित होकर सपा ने PDA में ‘P’ से जोड़ा ‘पंडित’: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ाव से विचलित होकर सपा ने PDA में ‘P’ से जोड़ा ‘पंडित’: मायावती

अबान के जनाजे में शामिल होने झांसी जेल से प्रयागराज रवाना हुआ अली

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे झांसी जिला जेल से कड़ी...
उत्तर प्रदेश 
अबान के जनाजे में शामिल होने झांसी जेल से प्रयागराज रवाना हुआ अली

प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास शुक्रवार देर...
उत्तर प्रदेश 
प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत