भारत ने पाकिस्तान को 7-3 से रौंदा, यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में धमाकेदार एंट्री

महिला टीम ने भी की शानदार वापसी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मस्कट (ओमान)। भारतीय सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इससे पहले भारत ने मेजबान ओमान को 10-1 से करारी शिकस्त दी।वहीं, भारतीय सब-जूनियर महिला टीम ने चीन से मिली हार के बाद दमदार वापसी करते हुए उज्बेकिस्तान को 10-0 से रौंद दिया और अब सेमीफाइनल में कजाकिस्तान से भिड़ेगी।

पुरुष वर्ग के सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। रोमित पाल (8वें मिनट), करण गौतम (10वें मिनट) और कप्तान केतन कुशवाहा (10वें मिनट) के गोल की बदौलत भारत ने मध्यांतर तक 3-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में प्रह्लाद राजभर (12वें मिनट) ने बढ़त 4-0 कर दी। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद उस्मान (12वें और 15वें मिनट) तथा कप्तान अदील (17वें मिनट) ने गोल किए, लेकिन शाहरुख अली (16वें मिनट), राहुल यादव (18वें मिनट) और केतन कुशवाहा (20वें मिनट) के गोलों ने भारत की 7-3 की यादगार जीत सुनिश्चित कर दी।

 फीफा विश्व कप 2026 : स्पेन ने फ्रांस को हराकर फाइनल में बनाई जगह ये खबर भी पढ़े :  फीफा विश्व कप 2026 : स्पेन ने फ्रांस को हराकर फाइनल में बनाई जगह

इससे पहले दिन के पहले मुकाबले में भारतीय पुरुष टीम ने मेजबान ओमान को 10-1 से हराया। भारत ने पहले हाफ में ही 6-0 की बढ़त बना ली थी। शाहरुख अली और केतन कुशवाहा ने दो-दो गोल किए, जबकि करण गौतम और प्रह्लाद राजभर ने भी एक-एक गोल दागा। दूसरे हाफ में कुशवाहा ने अपने चार गोल पूरे किए, जबकि गौतम और राजभर ने भी दूसरा गोल किया। ओमान की ओर से एकमात्र गोल खजराज सुबैत अल-मशराफी ने किया।

महिला वर्ग में भारतीय टीम को पहले मुकाबले में चीन के खिलाफ 3-6 से हार का सामना करना पड़ा। पहले हाफ तक मुकाबला 3-3 की बराबरी पर था, जिसमें संदीपा कुमारी और किरण एक्का ने भारत के लिए गोल किए, लेकिन दूसरे हाफ में चीन ने बढ़त बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

हालांकि, दूसरे मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने शानदार वापसी करते हुए उज्बेकिस्तान को 10-0 से हरा दिया। नौशीन नाज़ ने हैट्रिक जमाई, जबकि संदीपा कुमारी ने दो गोल किए। श्रुति कुमारी, किरण एक्का, स्वीटी कुजूर, नीलम टोपनो और दिया ने भी एक-एक गोल कर भारत की एकतरफा जीत में योगदान दिया।

पूल चरण समाप्त होने के बाद भारतीय पुरुष टीम शनिवार, 25 जुलाई को फाइनल में एक बार फिर पाकिस्तान से भिड़ेगी। वहीं, भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल-2 में कजाकिस्तान का सामना करेगी। यह प्रतियोगिता उद्घाटन एफआईएच यूथ हॉकी5एस विश्व कप के लिए एशियाई क्वालीफायर भी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

यमन में सऊदी गठबंधन के हवाई हमले, हूथियों ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

रियाद/सना। लाल सागर में सऊदी-संबंधित जहाजों पर हुए हमलों और समुद्री तनाव के बीच सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन के...
अंतर्राष्ट्रीय 
यमन में सऊदी गठबंधन के हवाई हमले, हूथियों ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

फर्जी दस्तावेजों के सहारे पैतृक जमीन हड़पने का बड़ा खेल बेनकाब

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के निगोहां क्षेत्र में पैतृक संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर मृतक की फर्जी पत्नी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फर्जी दस्तावेजों के सहारे पैतृक जमीन हड़पने का बड़ा खेल बेनकाब

असम में बाढ़ का कहर जारी: मरने वालों की संख्या 61 पहुंची, 7 लाख से अधिक लोग प्रभावित

गुवाहाटी। लगातार बरसात की वजह से असम में आई बाढ़ के हालात उपरी असम में अभी भी स्थिति बेहद गंभीर...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का कहर जारी: मरने वालों की संख्या 61 पहुंची, 7 लाख से अधिक लोग प्रभावित

दिल्ली: वसंत कुंज में दर्दनाक हादसा: नाले में गिरी कार, सेना अधिकारी के बेटे की मौत

दिल्ली: दिल्ली के वसंत कुंज में नांगल देवात इलाके के पास एक मोड़ पर एक कार अनियंत्रित होकर नाले में...
दिल्ली 
दिल्ली: वसंत कुंज में दर्दनाक हादसा: नाले में गिरी कार, सेना अधिकारी के बेटे की मौत

AICDA की अहम बैठक में कारोबारियों को मिली नई गाइडलाइन, ट्रेड सर्टिफिकेट-GST समेत कई मुद्दों पर हुआ मंथन

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित साई कार बाजार में ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन (AICDA) की बैठक आयोजित हुई,...
उत्तर प्रदेश 
 AICDA की अहम बैठक में कारोबारियों को मिली नई गाइडलाइन, ट्रेड सर्टिफिकेट-GST समेत कई मुद्दों पर हुआ मंथन

उत्तर प्रदेश

फर्जी दस्तावेजों के सहारे पैतृक जमीन हड़पने का बड़ा खेल बेनकाब

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के निगोहां क्षेत्र में पैतृक संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर मृतक की फर्जी पत्नी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फर्जी दस्तावेजों के सहारे पैतृक जमीन हड़पने का बड़ा खेल बेनकाब

AICDA की अहम बैठक में कारोबारियों को मिली नई गाइडलाइन, ट्रेड सर्टिफिकेट-GST समेत कई मुद्दों पर हुआ मंथन

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित साई कार बाजार में ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन (AICDA) की बैठक आयोजित हुई,...
उत्तर प्रदेश 
 AICDA की अहम बैठक में कारोबारियों को मिली नई गाइडलाइन, ट्रेड सर्टिफिकेट-GST समेत कई मुद्दों पर हुआ मंथन

घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप: पिता ने बेटे को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में शराब के पैसे को लेकर हुए घरेलू विवाद ने दर्दनाक...
उत्तर प्रदेश 
घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप: पिता ने बेटे को उतारा मौत के घाट

नोएडा में रफ्तार का कहर! दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत

नोएडा। जिले के दाे अलग-अलग थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात काे हुए सड़क हादसे में दाे लाेगाें की माैत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में रफ्तार का कहर! दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत