असम में बाढ़ ने मचाई तबाही, 400% अधिक बारिश से हालात बेहद गंभीर: हिमंत सरमा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को कहा कि ऊपरी असम में बाढ़ की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सामान्य से 400 प्रतिशत अधिक वर्षा इस भीषण बाढ़ का एक प्रमुख कारण है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को लोक सेवा भवन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

बाढ़ प्रभावित उपरी असम के जिलों का दो दिनों तक दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री ने आज गुवाहाटी पहुंचकर बताया कि शिवसागर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 20 प्रतिशत और नाजिरा विधानसभा क्षेत्र के करीब 30 प्रतिशत हिस्सों तक प्रशासन अब भी नहीं पहुंच सका है। सड़क संपर्क पूरी तरह टूट जाने के कारण राहत सामग्री भेजने में भी कठिनाई हो रही है, हालांकि प्रशासन प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

पूतना वध, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं श्री गोवर्धन पूजा की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु ये खबर भी पढ़े : पूतना वध, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं श्री गोवर्धन पूजा की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

उन्होंने कहा कि बाढ़ से लोगों के घरों, पशुधन और आजीविका को भारी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल नुकसान का सही आकलन करना संभव नहीं है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कृषि एवं पशुपालन मंत्रियों को अगले तीन दिनों के भीतर प्रभावित जिलों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने हालिया बाढ़ के दौरान लखीमपुर और धेमाजी जिलों को बड़े नुकसान से बचाने में एनएचपीसी की महत्वपूर्ण भूमिका की भी सराहना की।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए डॉ. सरमा ने लोगों से बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी सामर्थ्य के अनुसार योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में सरकारी, निजी और सामूहिक सहयोग राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए अत्यंत आवश्यक है तथा सभी को एकजुट होकर बाढ़ पीड़ितों की मदद करनी चाहिए।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना : बालाघाट से आज 196 श्रद्धालु आज मथुरा-वृंदावन के लिए होंगे रवाना

बालाघाट। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत बालाघाट जिले के 196 चयनित तीर्थयात्री आज शनिवार को...
मध्य प्रदेश 
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना : बालाघाट से आज 196 श्रद्धालु आज मथुरा-वृंदावन के लिए होंगे रवाना

72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

लखनऊ। इस्लामी माह सफर की 10वीं तारीख के अवसर पर शनिवार 25/26 जुलाई को चौक थाना क्षेत्र में आयोजित होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

दतिया दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, जनसभा से व्यापारी सम्मेलन तक कई कार्यक्रम

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार को दतिया विधानसभा क्षेत्र के चुनावी दौरे पर रहेंगे। इस...
मध्य प्रदेश 
दतिया दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, जनसभा से व्यापारी सम्मेलन तक कई कार्यक्रम

पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में आयोजित किया गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण

यमन में सऊदी गठबंधन के हवाई हमले, हूथियों ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

रियाद/सना। लाल सागर में सऊदी-संबंधित जहाजों पर हुए हमलों और समुद्री तनाव के बीच सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन के...
अंतर्राष्ट्रीय 
यमन में सऊदी गठबंधन के हवाई हमले, हूथियों ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

उत्तर प्रदेश

72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

लखनऊ। इस्लामी माह सफर की 10वीं तारीख के अवसर पर शनिवार 25/26 जुलाई को चौक थाना क्षेत्र में आयोजित होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में आयोजित किया गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण

फर्जी दस्तावेजों के सहारे पैतृक जमीन हड़पने का बड़ा खेल बेनकाब

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के निगोहां क्षेत्र में पैतृक संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर मृतक की फर्जी पत्नी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फर्जी दस्तावेजों के सहारे पैतृक जमीन हड़पने का बड़ा खेल बेनकाब

AICDA की अहम बैठक में कारोबारियों को मिली नई गाइडलाइन, ट्रेड सर्टिफिकेट-GST समेत कई मुद्दों पर हुआ मंथन

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित साई कार बाजार में ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन (AICDA) की बैठक आयोजित हुई,...
उत्तर प्रदेश 
 AICDA की अहम बैठक में कारोबारियों को मिली नई गाइडलाइन, ट्रेड सर्टिफिकेट-GST समेत कई मुद्दों पर हुआ मंथन