चुनाव मैदान में उतरे सपा प्रत्याशी ने की पहाड़ जैसी चुनौती स्वीकार
पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यकों को साथ लेकर चुनाव लडेगी सपा
भाजपा प्रतिनिधियों ने पीढ़िता का साथ नहीं दिया, सपा ने बांटा दर्द डीपीए के दम पर प्रदेश में होगा बदलाव
एटा। लोकसभा चुनाव-2024 के लिए सपा प्रत्याशियों की घोषणा होते ही अखिलेश यादव के महारथियों ने हुंकार भर दिया है। लोकतंत्र के महापर्व का आगाज हो चुका है। ऐसे में चुनावी रणभेरी बजते ही सपा प्रत्याशी मैदान में उतर आए हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र की सपा प्रत्याशी के रूप में डॉक्टर नवल किशोर शाक्य को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रत्याशी एटा जिले की अलीगंज विधान सभा क्षेत्र के डाक बंगला स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अंतराष्ट्रीय चिकित्सक का खिताब पाने में पहाड़ जैसी चुनौतियों का सामना किया है, ये तो चुनाव है डटकर कर सामना करेंगे और सभी को साथ लेकर सभी जाति वर्ग, समुदाय के लोगों चुनाव में सहयोग लेकर विजय हांसिल करेंगे।
उन्होंने कहा की सपा मुखिया ने जो पीडीए नाम का गुलदस्ता बनाकार तैयार किया है, बहुसंख्यकों को मिलकर पीडीए का सहयोग करना चाहिए। भाजपा प्रत्याशी को लेकर सपा प्रत्याशी ने तंज कसते हुए कहा की फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र आलू की पैदावार के लिए जाना जाता है। भाजपा के नेताओं के न कोई विजन है और न कोई ऑडियोलॉजी अगर कोई बड़ी फैक्ट्री लग जाती तो क्षेत्र का निश्चित विकास होता लोगों को रोजगार मिल जाता।उन्होंने कहा की वह गरीब बच्चों की शिक्षा, हक और अधिकार, नौकरी, किसानों के मान सम्मान, महिलाओं और बच्चियों के हक और अधिकार के मुद्दों व सपा की नीतियों को लेकर जनता के बीच जा रहें हैं। उन्होंने कहा की कभी महापुरुषों द्वारा पीडीए को बल दिया जाता था आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए को मजबूती देने का काम किया है।
जिसके दम पर पूरे प्रदेश में बदलाव होगा। उन्होंने राजनैतिक अनुभव को साझा करते हुए कहा की राजनीति से पहले समाजिक क्रांति आती है पहले भी देशवासी सामाजिक क्रांति के जरिए बदलाव करते रहे है और आज भी समाजिक क्रांति के माध्यम से बदलाव जनता करेगी।भाजपा नेताओं की कार्यशैली पर सवाल करते हुए उन्होंने कहा की फर्रुखाबाद लोकसभा के प्रतिनिधियों ने बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों में जाकर कभी नहीं देखा परंतु समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने लोगों का दर्द बांटा। परेशानी की घड़ी में लोगों के बीच खड़े रहे, खाना, पानी, जरूरत की वस्तुओं को पहुंचाने का काम समाजवादियों ने किया है। निश्चित ही फर्रुखाबाद लोकसभा की जनता अपना आर्शीवाद उनको देगी और वह जनता से किए हुए वादों पर खरे भी उतरेंगे।
टिप्पणियां