सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना ब्राह्मणों की ज़िम्मेदारी:मुनीश शर्मा

गौरव शर्मा को बनाया ब्राह्मण युवा प्रकोष्ठ टांडा का संयोजक।

सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना ब्राह्मणों की ज़िम्मेदारी:मुनीश शर्मा

रामपुर:अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की टांडा इकाई द्वारा ग्राम जटपुरा में भगवान परशुराम जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई।ज़िलाध्यक्ष मुनीश चंद्र शर्मा,राजेश कुमार शर्मा,गौरव शर्मा और सुशील कुमार शर्मा ने दीप जलाकर समारोह की शुरुआत की।पंडित विकास शर्मा ने वैदिक मंत्रों द्वारा पूजन कराया।मुख्य अतिथि मुनीश चंद्र शर्मा ने कहा कि परशुराम भगवान ने मानवता की रक्षा और मानव मूल्यों की स्थापना के लिए शस्त्र उठाये।सुख शांति समृद्धि शौर्य और बल के दाता भगवान परशुराम अक्षय तृतीया की पृथ्वी पर अवतरित हुए और वह चिरजीवी हैं।ब्राह्मणों को एकता का मंत्र देते हुए उन्होंने कहा कि एकता के बल पर बड़ी से बड़ी समस्याएँ हल हो जाती हैं।त्योहारों के रूप में मिलने वाली सांस्कृतिक विरासत को संभालकर रखना और पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी पूरे ब्राह्मण समाज की है।
 
समाज ब्राह्मणों को अपना आदर्श मानता है।इसलिए जन कल्याण के लिये ब्राह्मण समाज को अपनी ज़िम्मेदारी निभानी चाहिए।उन्होंने युवा शक्ति को सचेत करते हुए कहा कि वह देश व समाज को शक्तिशाली बनाने में अपनी भूमिका निभायें।राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज को चाहिए कि वह अधिक से अधिक ज्ञान अर्जित करके समाज में आध्यात्मिक और सामाजिक चेतना का विकास करे।स्वयं सक्षम बनकर असहाय और निर्बल वर्ग की सहायता करे।ज़िलाध्यक्ष मुनीश चंद्र शर्मा ने गौरव शर्मा को टांडा तहसील की युवा शाखा का संयोजक नियुक्त किया।इस अवसर पर सुशील शर्मा,पुनीत शर्मा,अंकित शर्मा,पंकज शर्मा,आदित्य शर्मा,सुमित शर्मा,नवीन शर्मा,विकास शर्मा,अनुराग शर्मा,संजीव शर्मा,अंबर वशिष्ठ ने विचार व्यक्त किए।
 
 
 
Tags: Rampur

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

स्टॉक मार्केट में कल्पतरू लिमिटेड की सपाट एंट्री, लिस्टिंग के बाद खरीदारी से आई तेजी स्टॉक मार्केट में कल्पतरू लिमिटेड की सपाट एंट्री, लिस्टिंग के बाद खरीदारी से आई तेजी
नई दिल्ली। कल्पतरू ग्रुप की रियल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनी कल्पतरू लिमिटेड के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में सपाट स्तर...
 स्वामित्व वाली कंपनियों ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में शेयर बाजार में मचाई धूम
स्टॉक मार्केट में प्रीमियम एंट्री के बाद ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स को लगा झटका
लगातार चौथे महीने सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर
सर्राफा बाजार में सपाट स्तर पर कारोबार, सोना-चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में तेजी का रुख