लोहिया संस्थान में हुई दो महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्तियां
प्रो. डॉ.विक्रम सिंह बने नये सीएमएस, प्रो. डॉ. अरविंद सिंह नये एमएस नियुक्त
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में आज दो महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्तियां की गई, जो संस्थान की उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं और सशक्त प्रबंधन प्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। प्रो. डॉ.विक्रम सिंह, विभागाध्यक्ष मेडिसिन, को संस्थान का नया मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है। साथ ही,प्रो.डॉ.अरविंद सिंह,प्रोफेसर,सामुदायिक चिकित्सा विभाग को चिकित्सा अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है।
दोनों वरिष्ठ चिकित्सकों ने पूर्व में संस्थान में विभिन्न पदों एवं उत्तरदायित्वों का निर्वहन बेहद निष्ठा, परिश्रम और प्रतिबद्धता के साथ किया है। उनके नेतृत्व में संस्थान को अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। यह नियुक्तियां उनके कर्मठ योगदान और संस्थान के प्रति समर्पण का प्रतीक हैं।
हमें विश्वास है कि वे अपने नवीन उत्तरदायित्वों में भी संस्थान की प्रगति और रोगी देखभाल की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। इस दौरान प्रो डॉ0 सीएम सिंह, निदेशक, डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की ओर से प्रो. डॉ. विक्रम सिंह एवं प्रो. डॉ. अरविंद सिंह को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।
टिप्पणियां