उप्र में बीजेपी के लिए सुरक्षित साबित नहीं हुई सुरक्षित सीटें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कुल 80 संसदीय सीटों में से 17 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। 2024 के चुनाव नतीजों में सुरक्षित सीटों पर भाजपा सुरक्षित नहीं रही। पिछले चुनाव के मुकाबले सुरक्षित सीटों पर उसकी हिस्सेदारी आधी हो गई है। हालांकि बुलंदशहर, हाथरस, शाहजहांपुर, हरदोई और मिश्रिख सीटों पर भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई है। वहीं आगरा और बांसगांव सीट पर वो लगातार चौथी बार जीती है। बता दें, 2019 के चुनाव में भाजपा ने 14 सीटों पर विजय पताका फहराई थी। दो सीट बसपा और एक सीट अपना दल सोनेलाल के खाते में गई थी।

2024 में भाजपा के खाते में 8 सीटें-
18वीं कसभा के चुनाव नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रदेश की कुल 17 आरक्षित सीटों में से आठ पर जीत दर्ज की। इनमें बुलंदशहर, हाथरस, आगरा, शाहजहांपुर, हरदोई, मिश्रिख, बहराइच और बांसगांव शामिल है।

7 सीटें सपा के खाते में-
प्रदेश की 7 आरक्षित सीटों पर समाजवादी पार्टी (एसपी) के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। इनमें इटावा, मोहनलालगंज, जालौन, कौशाम्बी, लालगंज, मछलीशहर और राबर्टसगंज शामिल हैं। पिछले चुनाव में बसपा-सपा का गठबंधन था। इस चुनाव में आरक्षित सीट पर सपा को खाता नहीं खुला।

1-1 सीट कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी ने जीती-
राजधानी लखनऊ से सटी बाराबंकी सुरक्षित सीट कांग्रेस ने जीती है, वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश की नगीना सीट आजाद समाज पार्टी कांशीराम के खाते में गई है। पिछले चुनाव में सुरक्षित सीटों पर कांग्रेस का स्कोर शून्य था।

यूपी की 17 आरक्षित सीटें कौन सी हैं?
यूपी में नगीना, बुलंदशहर, हाथरस,आगरा, शाहजहांपुर, हरदोई, मिश्रिख, इटावा, बहराइच, मोहनलालगंज, जालौन, कौशाम्बी, बाराबंकी, लालगंज, मछलीशहर, बांसगांव और राबर्टसगंज अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

सीट - प्रत्याशी - राजनीतिक दल
नगीना - चन्द्रशेखर आजाद- आजाद समाज पार्टी कांशीराम
बुलंदशहर - डॉ. भोलानाथ सिंह - भाजपा
हाथरस - अनूप प्रधान बाल्मीकि - भाजपा
आगरा - प्रो0 एस0पी0 सिंह बघेल - भाजपा
शाहजहांपुर - अरुण कुमार सागर - भाजपा
हरदोई - जय प्रकाश - भाजपा
मिश्रिख - अशोक कुमार रावत - भाजपा
इटावा - जितेन्द्र कुमार दोहरे - सपा
बहराइच - आनन्द कुमार - भाजपा
मोहनलालगंज - आर0के0 चौधरी - सपा
जालौन - नारायण दास अहिरवार - सपा
कौशाम्बी - पुष्पेन्द्र सरोज - सपा
बाराबंकी - तनुज पूनिया - कांग्रेस
लालगंज - दारोगा प्रसाद सरोज - सपा
मछलीशहर - प्रिया सरोज - सपा
बांसगांव - कमलेश पासवान - भाजपा
राबर्टसगंज - छोटे लाल - सपा

 

Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

जबरन ट्रेन रोके जाने पर आरपीएफ ने पांच बंद समर्थकों को किया गिरफ्तार जबरन ट्रेन रोके जाने पर आरपीएफ ने पांच बंद समर्थकों को किया गिरफ्तार
अररिया। बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के विरोध में महागठबंधन दलों की ओर से किए गए बिहार बंद के...
तुर्किये के विदेशमंत्री इस्लामाबाद पहुंचे
बाढ़ और भूस्खलन के कारण नेपाल के दस राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध
सुरक्षाबलों ने अफगानिस्तान की सीमा पर आठ आतंकी मार गिराए
अमेरिका में संघीय कर्मचारियों की छंटनी का रास्ता साफ
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी ने आईपीओ के लिए ड्राफ्ट जमा किया