मुलायम सिंह के सेहदमंद होने की मांगी दुआएं

लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन स्थित खम्मन पीर बाबा की दरगाह पर पहुंचकर समाजवादी पार्टी के संरक्षक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केन्द्रीय रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव जोकि दिल्ली गुड़गांव मेदांता अस्पताल में भर्ती है उनके जल्दी स्वस्थ होने के लिए सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने खम्मन पीर बाबा की दरगाह पर हाजिरी देकर दुआएं मांगी। इस मौके पर अकरम निवर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य, निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी रमेश सिंह रवि, निवर्तमान जिला सचिव सुहागवती, तारिक अब्दुल्लाह पूर्व प्रदेश सचिव यूथ बिग्रेड, सुलेखा धानुक निवर्तमान नगर कोषाध्यक्ष महिला सभा, राजेश जायसवाल पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य समेत अन्य तमाम क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे सभी ने मुलायम सिंह के जल्दी स्वस्थ होने एवं उनकी लम्बी उम्र के लिए दुआएं मांगी