वीर भूमि के प्राचीन सरोवरों की जमीनों को निगल रहे भू-माफिया

वीर भूमि के प्राचीन सरोवरों की जमीनों को निगल रहे भू-माफिया

महोबा। बुंदेलखंड की वीर भूमि में बने विशाल जल भंडारण के लिए प्रसिद्ध सरोवर देखभाली के अभाव में बदहाली का शिकार हो रहे हैं। साल दर साल इन सरोवरों का रकबा घट रहा है। सरोवरों के किनारे जहां लोगों ने कब्जा कर रखा है, वहीं जल में जलकुंभी का कब्जा है।उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड की वीर भूमि अपने गौरवशाली इतिहास के लिए प्रसिद्ध है। चंदेल कालीन राजाओं ने एक से बढ़कर एक सरोवरों का निर्माण कराया है, जिनमें कीरत सागर, मदन सागर और कल्याण सागर, विजय सागर शामिल हैं।

जो कि वीर भूमि की वीरता का गवाह भी बने। नगर के बीचों बीच सरोवर कल्याण सागर स्थित है।जिसका निर्माण लगभग 800 वर्ष पूर्व महाराज नरेश वीर बर्मन ने कराया था और अपनी पत्नी कल्याणी देवी के नाम पर इसका नाम कल्याण सागर रखा।अधिकारियों की उदासीनता और उपेक्षाओं के कारण कल्याण सागर सरोवर का रकबा दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है। लोगों के इसके किनारे पर कब्जा कर रखा है। तालाब के किनारों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है।

प्राचीन सरोवरों का हो सीमांकन-
जनपद मुख्यालय के निवासी मुकेश कुमार, अनमोल, विकास और सुधीर सिंह का कहना है कि यह प्राचीन सरोवर वीर भूमि की पहचान हैं। इन सरोवरों की जल भंडारण की क्षमता बढ़ने से नगर का जल स्तर बढ़ेगा, जिससे लोगों को पानी की समस्या भी छुटकारा मिल सकेगा। और कहा कि अति प्राचीन सरोवरों को कब्जा मुक्त करा उनका सीमांकन कराया जाना चाहिए। भूमाफिया तालाबों की जमीन को बेचकर उनका रकबा घटा रहे और मुनाफा कमा रहे हैं।

Tags: Mahoba

About The Author

Latest News

आबकारी विभाग ने 50 किलोग्राम लहन की नष्ट आबकारी विभाग ने 50 किलोग्राम लहन की नष्ट
फर्रुखाबाद। आबकारी आयुक्त, उ0प्र0  के आदेश एवं जिलाधिकारी,फर्रूखाबाद के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी फर्रुखाबाद जीपी गुप्ता के पर्यवेक्षण में...
20 मई मतदान दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित: डीईओ
मतदान कार्मिकों का द्वितीय आयोजित प्रशिक्षण की तिथियां निर्धारित
डॉ नवल किशोर शाक्य को जनसंपर्क  के दौरान मिला भारी समर्थन 
मैं जीता तो आलू पर आधारित फैक्ट्री लगवा कर बेरोजगारी दूर करूंगा। हरिनंदन
हरिनंदन यादव के जनसंपर्क अभियान में मिला भारी समर्थन
विमल मेडिकल स्टोर में लोहे की एंगल तोड़ते हुए घुसी प्राईवेट बस, भारी नुक्सान