पलक सिंह ने गरीब जरूरतमंदों को किया कंबल वितरण।
विधायक सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह की बेटी हैं पलक।
On
सुल्तानपुर- कोरोना काल में लोगों की निस्वार्थ मदद कर चर्चा में आई पलक सिंह ने कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबल वितरित किया। कमनगढ़ के एकलव्य चौराहे पर आयोजित इस कार्यक्रम में 100 से ज्यादा गरीब, निराश्रित, जरूरतमंद को कंबल दिया, साथ ही लोगों से रूबरू भी हुई। पलक ने आश्वस्त किया की क्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या होने लोग उनके परिवार से कभी भी मिल सकते हैं। मेरा पूरा परिवार क्षेत्र के लोगों की सेवा में हमेशा तत्पर है। पलक नगर क्षेत्र में प्रभु श्रीराम की निकली शोभा यात्रा में शामिल हुई और जय श्रीराम के नारे लगाए। गौरतलब हो की आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होनी है उसी के मद्देनजर ये शोभायात्रा निकाली गई थी।इस दौरान लोहरामऊ मंडल अध्यक्ष राम अभिलाख सिंह, समाजसेवी करुणा शंकर उपाध्याय, किसान मोर्चा के कार्यकारी सदस्य काली सहाय पाठक, मंडल महामंत्री अशोक वर्मा, सेक्टर प्रभारी सोहनलाल, भोए प्रधान योगेश निषाद, मंडल मीडिया प्रभारी नितिन पांडेय,सुनील कुमार सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Tags: Sultanpur
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
09 Jul 2025 12:33:37
इस्लामाबाद। तुर्किये के विदेशमंत्री हकान फिदान आज सुबह पाकिस्तान की आधिकारिक यात्रा पर इस्लामाबाद पहुंचे। एक दिन पहले तुर्किये के...
टिप्पणियां