अब सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक रामलला के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

गुरुवार सुबह से दस बजे तक चार घंटे में दो लाख श्रद्धालुओं के दर्शन किए

अब सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक रामलला के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पिछले दो दिनों में दस लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़ को दिखते हुए गुरुवार से श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने अब सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक रामलला के दर्शन करने का समय निर्धारित किया है।अब रात 10 बजे तक अनवरत रामलला का दरबार राम भक्तों के लिए खुला रहेगा। श्रद्धालुओं को सुविधा पूर्वक दर्शन कराने के लिए सुरक्षा कर्मी रामलला के परिसर में मानव श्रृंखला बनाकर राम भक्तों को प्रवेश करा रहे हैं।दर्शन को बदले समय की अल सुबह गुरुवार को सुगमतापूर्वक दर्शन के बाद राम भक्त भी उत्साहित दिखे। मंदिर सहित पूरे प्रांगण में जय श्री राम के नारे गुंजायमान हैं। आज सुबह दस बजे तक दो लाख श्रद्धालुओं के दर्शन करने की बात बताई जा रही हैं।जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि अग्रिम निर्देशों तक फिलहाल रामलला के दर्शन रात 10 बजे तक करवाए जा रहे हैं।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

जबरन ट्रेन रोके जाने पर आरपीएफ ने पांच बंद समर्थकों को किया गिरफ्तार जबरन ट्रेन रोके जाने पर आरपीएफ ने पांच बंद समर्थकों को किया गिरफ्तार
अररिया। बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के विरोध में महागठबंधन दलों की ओर से किए गए बिहार बंद के...
तुर्किये के विदेशमंत्री इस्लामाबाद पहुंचे
बाढ़ और भूस्खलन के कारण नेपाल के दस राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध
सुरक्षाबलों ने अफगानिस्तान की सीमा पर आठ आतंकी मार गिराए
अमेरिका में संघीय कर्मचारियों की छंटनी का रास्ता साफ
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी ने आईपीओ के लिए ड्राफ्ट जमा किया