मौसम 14 जुलाई: आज 21 राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट,, 75 की स्पीड से हवा

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। मौसम 14 जुलाई 2026: देश में आक्रामक मानसून के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से नया अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 14 जुलाई को यूपी, बिहार समेत 21 राज्यों में एक बार फिर से बारिश-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की भी चेतावनी है। इसके अलावा पूर्वी भारत में वज्रपात और बिजली का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। पहाड़ी राज्यों पर अगले 24 घंटे भारी हैं। कुछ जगहों पर भूस्खलन की भी आशंका है। 8 से अधिक राज्यों में ओले भी गिर सकते हैं। भारी बारिश के चलते कुछ राज्यों में बड़े-बड़े वृक्ष भी धाराशायी हो सकते हैं।

इसके अलावा कुछ राज्यों में भारी बारिश के चलते किसानों के फसल को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। इस बारिश के चलते अब नदियों का जल स्तर भी बढ़ने लगा है। वहीं, उत्तर-पश्चिम बिहार से मणिपुर तक एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा उत्तरी बंगाल की खाड़ी में भी चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। तो चलिए हम बताते हैं देश के अन्य राज्यों में कल यानी 14 जुलाई को मौसम का हाल कैसा रहेगा। 

राम मंदिर दान विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने UP SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट, ट्रस्ट को जारी किया नोटिस ये खबर भी पढ़े : राम मंदिर दान विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने UP SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट, ट्रस्ट को जारी किया नोटिस

14 July

देश के 21 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक कल यानी 14 जुलाई को देश के 21 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, केरल और कर्नाटक में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। इस भारी बारिश के दौरान मछुआरों को समुद्री तट से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।

दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली (14 जुलाई-बारिश-आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 14 जुलाई को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। लोगों को काफी सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 14 जुलाई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

यूपी में मौसम कैसा रहेगा
यूपी (14 जुलाई-बारिश-आंधी का अलर्ट): नोएडा, मेरठ, मथुरा, आगरा, कानपुर, कुशीनगर, देवरिया, सोनभद्र, अलीगढ़, मिर्जापुर, गाजीपुर, बांदा, वाराणसी, भदोही, अयोध्या, प्रयागराज और श्रावस्ती में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, लखनऊ में कल यानी 14 जुलाई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

बिहार में मौसम कैसा रहेगा
बिहार (14 जुलाई-भारी बारिश-तूफान की चेतावनी): गया, सिवान, पटना, भोजपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, भागलपुर, बांका, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज और कटिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं,पटना में कल यानी 14 जुलाई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

झारखंड में मौसम कैसा रहेगा
झारखंड (14-16 जुलाई-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): हजारीबाग, रांची, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, रामगढ़, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, गुमला, सरायकेला, साहेबगंज और लोहरदगा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस बारिश के चलते 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी का अलर्ट है। वहीं, रांची में 14 जुलाई को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड (14-15 जुलाई-बारिश-आंधी की चेतावनी): चमोली, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और पौड़ी गढ़वाल में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चल सकती है। वहीं, देहरादून में 14 जुलाई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल प्रदेश (14 जुलाई-बारिश-आंधी का अलर्ट): कुल्लू, कांगड़ा, सिरमौर, मंडी, शिमला, चंबा कुल्लू, सोलन और बिलासपुर में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चलने की संभावना है। वहीं, 14 जुलाई को मनाली का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर में मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर (14-15 जुलाई-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): राजौरी, जम्मू, पुंछ, सांबा, कुपवाड़ा, कुलगाम, कठुआ, मुजफ्फराबाद, रियासी, बडगाम, गांदरबल, अनंतनाग और उधमपुर में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 14 जुलाई को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

पश्चिम बंगाल में का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल(14 जुलाई-भारी बारिश-तूफान की संभावना): दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, पुरबा बर्धमान,कोलकाता, हावड़ा, बांकुड़ा, अलीपुर द्वार, मालदा, मुर्शिदाबाद और दुर्गापुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, कोलकाता में कल यानी 14 जुलाई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

पंजाब में मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (14-15 जुलाई-बारिश का येलो अलर्ट): बरनाला, फरीदकोट, बठिंडा, गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, अमृतसर, रूपनगर, मुक्तसर, कपूरथला और संगरूर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। किसानों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है।

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (14-16 जुलाई-हल्की बारिश-आंधी की चेतावनी): अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, उदयपुर, फलोदी, जैसलमेर, टोंक, नागौर, शाहपुरा में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, जयपुर में कल यानी 14 जुलाई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

मध्य प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (14-16 जुलाई-तेज बारिश-हवा का अलर्ट): सतना, मांडला, विदिशा, शिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, अशोकनगर, बड़वानी, दमोह, दतिया, देवास और भोपाल में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, भोपाल में 14 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

ईरान ने होर्मुज में दो टैंकरों पर किया मिसाइल से हमला 1 भारतीय की मौत

  होर्मुज : यूएई के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि ईरानी क्रूज़ मिसाइलों ने उनके जहाज़ों को निशाना
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान ने होर्मुज में दो टैंकरों पर किया मिसाइल से हमला 1 भारतीय की मौत

दिल्ली में महंगी हो सकती है बिजली

दिल्ली  : दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (DERC) ने बिजली वितरण कंपनियों को दूसरे महीने भी ग्राहकों पर 8 प्रतिशत तक...
कारोबार 
दिल्ली में महंगी हो सकती है बिजली

मन कुछ चटपटा खाने का करता दही ब्रेड रोल्स परफेक्ट ऑप्शन 

दही ब्रेड रोल्स : शाम की चाय के साथ अगर कुछ गरमा-गरम और क्रिस्पी मिल जाए, तो पूरे दिन की...
खाना पकाना 
मन कुछ चटपटा खाने का करता दही ब्रेड रोल्स परफेक्ट ऑप्शन 

 कपास की खेती किसानों को प्रति हेक्टेयर 14 हजार रुपये आर्थिक सहायता

कपास की खेती: कपास उत्पादकता मिशन के तहत आधुनिक तकनीक से कपास की खेती करने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर...
खेती-बाड़ी 
 कपास की खेती किसानों को प्रति हेक्टेयर 14 हजार रुपये आर्थिक सहायता

दही किन लोगों को नहीं खाना चाहिए, डॉक्टर ने दी सलाह

दही : दही का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं गुणों से भरपूर...
लाइफस्टाइल 
दही किन लोगों को नहीं खाना चाहिए, डॉक्टर ने दी सलाह

उत्तर प्रदेश

साइबर फ्रॉड करने वाले 11 अन्तर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, 1 करोड़, 50 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा

फिरोजाबाद पुलिस ने 11 साइबर अपराधियों को पकड़ा। करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा। डिजिटल...
उत्तर प्रदेश 
साइबर फ्रॉड करने वाले 11 अन्तर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, 1 करोड़, 50 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा

लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं। सूचना के बाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

हवा में उड़ने वाली बस लाने वाला हूँ : नितिन गड़करी

लखनऊ। केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने सोमवार को लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने के बाद आयोजित...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
हवा में उड़ने वाली बस लाने वाला हूँ : नितिन गड़करी

मुख्यमंत्री याेगी का ऐलान, हर शहर में बनेगा बाईपास और फोरलेन से जुड़ेंगे सभी जिला मुख्यालय

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उत्तर व दक्षिण जिलों में विकास की नई बयार बहेगी।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री याेगी का ऐलान, हर शहर में बनेगा बाईपास और फोरलेन से जुड़ेंगे सभी जिला मुख्यालय