जम्मू-कश्मीर को राज्य बनाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

 केंद्र से चार हफ्ते में मांगा जवाब

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा देने की लगातार उठ रही मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए केंद्र सरकार को अहम निर्देश दिया है। कोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र सरकार को चार हफ्ते का समय दिया है ताकि वह जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस देने से जुड़ी याचिकाओं पर अपना जवाब दाखिल कर सके। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस मामले की सुनवाई की। 

बता दें कि जम्मू-कश्मीर से संबंधित ये याचिकाएं शिक्षाविद जहूर अहमद भट और सामाजिक कार्यकर्ता अहमद मलिक सहित कई लोगों ने दाखिल की हैं। इन याचिकाओं में केंद्र सरकार से मांग की गई है कि वह दिसंबर 2023 में सुप्रीम कोर्ट में दिए गए वादे के अनुसार, जम्मू-कश्मीर को जल्द से जल्द फिर से राज्य का दर्जा दे। वहीं मामले में याचिकाकर्ताओं  के वकील ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का हवाला दिया जिसमें अनुच्छेद 370 को रद्द करने को सही ठहराया गया था और केंद्र को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव सितंबर 2024 तक कराने और जल्द राज्य का दर्जा बहाल करने का निर्देश दिया गया था।

बागपत में टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या, बदले की आग में हिस्ट्रीशीटर ढेर, बाजार बंद कर व्यापारियों का हंगामा ये खबर भी पढ़े : बागपत में टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या, बदले की आग में हिस्ट्रीशीटर ढेर, बाजार बंद कर व्यापारियों का हंगामा

साथ ही जम्मू-कश्मीर राज्य दर्जा याचिका के वादी इरफान हाफी लोन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की पांच न्यायाधीशों वाली पीठ ने पहले यह निर्देश दिया था कि जम्मू-कश्मीर में सेप्टंबर 2024 तक चुनाव कराए जाएं और राज्य दर्जा जल्द बहाल किया जाए। इस दिशा में उन्होंने कोर्ट को एक प्रस्ताव भेजा है जिसमें कहा गया है कि संविधान की संघवाद की भावना के अनुसार, राज्य दर्जा एक निश्चित समय सीमा के भीतर बहाल हो जाना चाहिए। 

जी-7 शिखर सम्मेलन और वैश्विक हालात पर जयशंकर-स्टब के बीच विस्तृत चर्चा ये खबर भी पढ़े : जी-7 शिखर सम्मेलन और वैश्विक हालात पर जयशंकर-स्टब के बीच विस्तृत चर्चा

उन्होंने बताया कि आज इस प्रस्ताव की एक प्रति कोर्ट में पेश की गई, जिसे जम्मू-कश्मीर कैबिनेट द्वारा पारित किया गया था। केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि इस मुद्दे पर जम्मू-कश्मीर प्रशासन से बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि यह एक विशेष स्थिति है और इसमें कई संवेदनशील पहलू जुड़े हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग केंद्र शासित प्रदेश के बारे में जानबूझकर नकारात्मक छवि पेश कर रहे हैं।

देश में पेट्रोल, डीजल और कच्चे तेल का पर्याप्त स्टॉक, एलपीजी की सप्लाई स्थिर: सरकार ये खबर भी पढ़े : देश में पेट्रोल, डीजल और कच्चे तेल का पर्याप्त स्टॉक, एलपीजी की सप्लाई स्थिर: सरकार

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

क्या आपने अभी तक ब्रेड रसमलाई का स्वाद नहीं चखा है ?

ब्रेड से रसमलाई : रसमलाई एक ऐसी स्वीट डिश है जो सभी को पसंद आती है। लेकिन आज हम आपको...
खाना पकाना 
क्या आपने अभी तक ब्रेड रसमलाई का स्वाद नहीं चखा है ?

वैभव सूर्यवंशी विवाद पर अब टीम इंडिया के कोच ने तोड़ी चुप्पी

वैभव सूर्यवंशी : वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका प्लेयर्स के बीच जो विवाद हुआ वह अब टीम इंडिया तक पहुंच गया...
खेल 
वैभव सूर्यवंशी विवाद पर अब टीम इंडिया के कोच ने तोड़ी चुप्पी

स्वपन कुमार नंदी को अब जनता ने अंडों से नहला दिया

हुगली : पश्चिम बंगाल में सत्ता बदलने के बाद ममता राज में हुए भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है। एजेंसियां...
पश्चिम बंगाल 
स्वपन कुमार नंदी को अब जनता ने अंडों से नहला दिया

पत्नी सुनीता ने इस गोविंदा के इन घने बालों के राज से पर्दा उठाया 

गोविंदा, सुनीता आहूजा : बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए अक्सर चर्चा में बनी...
मनोरंजन 
पत्नी सुनीता ने इस गोविंदा के इन घने बालों के राज से पर्दा उठाया 

G-7 में ट्रंप ने जेलेंस्की को किया इग्नोर

एवियन : फ्रांस के एवियन शहर में चल रहे G-7 शिखर सम्मेलन से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया...
अंतर्राष्ट्रीय 
G-7 में ट्रंप ने जेलेंस्की को किया इग्नोर

उत्तर प्रदेश

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सिर्फ एक नारा नहीं, एक जनआन्दोलन : डा. के. लक्ष्मण

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. के. लक्ष्मण ने मंगलवार को पार्टी के राज्य...
उत्तर प्रदेश 
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सिर्फ एक नारा नहीं, एक जनआन्दोलन : डा. के. लक्ष्मण

भाजपा विधायक के आवास पर लगा पोस्टपेड स्मार्ट मीटर

   बदायूं। बिल्सी के भाजपा विधायक हरीश शाक्य के बिल्सी स्थित आवास पर बीते दिन पॉवर कारपोरेशन द्धारा पोस्टपेड स्मार्ट मीटर...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा विधायक के आवास पर लगा पोस्टपेड स्मार्ट मीटर