पीएम मोदी ने चेन्नई में चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की,दिए दिशा-निर्देश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में चेन्नई के गिंडी स्थित एक होटल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में भाजपा की केंद्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में चुनावी रणनीति, प्रचार अभियान और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने को लेकर व्यापक चर्चा की गई। भाजपा नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री ने चुनावी कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में केंद्रीय समिति के 18 सदस्यों के अलावा केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल, एल. मुरुगन, नैनार नागेंद्रन, के. अन्नामलाई, तमिलिसाई साउंडरराजन और वनाथी श्रीनिवासन सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

 आईआईटी खड़गपुर और लीड्स विश्वविद्यालय के बीच शोध सहयोग को महत्वपूर्ण समझौता ये खबर भी पढ़े :  आईआईटी खड़गपुर और लीड्स विश्वविद्यालय के बीच शोध सहयोग को महत्वपूर्ण समझौता

बैठक में विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि चुनाव प्रचार को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, जनसभाओं की संख्या बढ़ाई जाए और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाए। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि सशक्त रणनीति और आक्रामक प्रचार के जरिए पार्टी तमिलनाडु में बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को पुडुचेरी में चुनाव प्रचार के बाद चेन्नई पहुंचे थे, जहां उन्होंने रोड शो कर भाजपा गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में जनसंपर्क किया। इसके बाद वे चेन्नई लौटकर गिंडी स्थित होटल में ठहरे और आज उन्होंने यह बैठक की।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

फ्लोरिडा में 60 साल बाद एक दिन में दो फांसी, मौत की सजा पाए दो कैदियों पर होगा अमल

वाशिंगटन। अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में मौत की सजा पाए दो कैदियों को मंगलवार को कुछ घंटों के अंतराल पर...
अंतर्राष्ट्रीय 
फ्लोरिडा में 60 साल बाद एक दिन में दो फांसी, मौत की सजा पाए दो कैदियों पर होगा अमल

#D

#D

झारखंड: अवैध कोयला खनन पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 25 ठिकानों पर छापेमारी

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज सुबह अवैध कोयला खनन के विरुद्ध झारखंड के धनबाद में कुछ स्थानों पर दबिश...
झारखंड 
 झारखंड: अवैध कोयला खनन पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 25 ठिकानों पर छापेमारी

जोधपुर से घर लौटते समय युवक गायब, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही रेलवे पुलिस

पूर्व मेदिनीपुर। जिले के पांशकुड़ा थाना क्षेत्र के देहाटी गांव निवासी प्रवासी श्रमिक संतु मंडल राजस्थान से घर लौटते समय...
राजस्थान 
जोधपुर से घर लौटते समय युवक गायब, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही रेलवे पुलिस

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर के DNS विवाद पर छाया भ्रम, हाई जंप से हटे

ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में सोमवार को पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा के फाइनल के दौरान भारतीय एथलीट तेजस्विन शंकर...
खेल 
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर के DNS विवाद पर छाया भ्रम, हाई जंप से हटे

उत्तर प्रदेश

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

कानपुर। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में गुजरात से घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों...
उत्तर प्रदेश 
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद सहित 11 जिलों में आगामी तीन घंटे के मध्य बारिश की संभावना है। यह...
उत्तर प्रदेश 
अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

उप्र: समय से हुईं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं और अब परिणाम भी घोषित

लखनऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने पॉलिटेक्निक की सेमेस्टर, वार्षिक विशेष बैक पेपर परीक्षा मई और जून-2026 का परिणाम...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र: समय से हुईं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं और अब परिणाम भी घोषित

उप्र: अनुसूचित जाति जनजाति के 1.39 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं मिली आर्थिक सहायता

-योगी सरकार का लगातार प्रयास, आर्थिक अभाव किसी भी मेधावी विद्यार्थी की शिक्षा में न बने बाधा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र:  अनुसूचित जाति जनजाति के 1.39 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं मिली आर्थिक सहायता