तमिलनाडु में नई सरकार की शुरूआत:सीएम बनने के बाद विजय ने विधायक पद की शपथ ली

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ लेकर नई सरकार की औपचारिक शुरूआत कर दी। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद विजय ने विधानसभा के पहले सत्र में पेरम्बूर सीट से विधायक के तौर पर शपथ ग्रहण किया। नए निर्वाचित विधायकों को प्रोटेम स्पीकर करुपैया ने शपथ दिलाई।

विधानसभा में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला। हाल ही में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी टीवीके ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सत्ता हासिल की है। 234 सदस्यीय विधानसभा में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और सहयोगी दलों के समर्थन से सरकार बनाई। विजय ने चुनाव में पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट, दोनों सीटों से जीत दर्ज की थी, लेकिन उन्होंने पेरम्बूर सीट अपने पास रखने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने त्रिची ईस्ट सीट से इस्तीफा दे दिया, जिससे वहां उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया है।

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के करीब,  टैरिफ डेडलाइन पर फोकस ये खबर भी पढ़े : भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के करीब, टैरिफ डेडलाइन पर फोकस

विजय के बाद टीवीके के वरिष्ठ नेता एन. आनंद ने टी नगर सीट से और आधव अर्जुन ने विल्लीवाक्कम सीट से विधायक पद की शपथ ली। सदन में पहली बार पहुंचे नए विधायकों में खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान प्रोटेम स्पीकर करुपैया ने सदन को संबोधित करते हुए सभी विधायकों को बधाई दी और जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की। 

मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले में आजसू नेताओं को झटका, रिवीजन याचिका खारिज ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले में आजसू नेताओं को झटका, रिवीजन याचिका खारिज

उन्होंने कहा कि जनता ने भारी विश्वास के साथ प्रतिनिधियों को चुना है और सभी सदस्यों को ईमानदारी व समर्पण के साथ काम करना चाहिए। उन्होंने नई सरकार से पेरियार, कामराज, वेलू नाचियार और अंजलाई अम्माल जैसे नेताओं के आदर्शों पर चलते हुए सामाजिक न्याय और तर्कवादी मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान किया।

मुहर्रम के मौके पर शेयर बाजार में छुट्टी, कमोडिटी सेगमेंट में शाम के सत्र में होगा कारोबार ये खबर भी पढ़े : मुहर्रम के मौके पर शेयर बाजार में छुट्टी, कमोडिटी सेगमेंट में शाम के सत्र में होगा कारोबार

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

कौशाम्बी। जिले के सिराथू तहसील के ग्राम सभा थोन में तालाब की भूमि पर कथित अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीणों...
उत्तर प्रदेश 
तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

दवा प्रतिनिधियों की निजता के हनन और गैर-जरूरी मॉनिटरिंग पर रोक लगाने के लिए UPMSRA ने IMA सचिव को सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (UPMSRA) अलीगढ़ इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA)...