सीट शेयरिंग पर पहली बार बोलीं ममता, मालदा में दे रहे थे कांग्रेस को दो सीटें

  सीट शेयरिंग पर पहली बार बोलीं ममता, मालदा में दे रहे थे कांग्रेस को दो सीटें

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहली बार मुंह खोला है। मालदा जिले में पदयात्रा के बाद अपने संबोधन में ममता ने कहा कि केवल मालदा में कांग्रेस को हमने (तृणमूल कांग्रेस ने) दो सीटें दी थी लेकिन कांग्रेस और मांग रही थी।

मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राहुल गांधी की यात्रा बिहार से एक बार फिर मालदा के रास्ते पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर रही है। मालदा दक्षिण में कांग्रेस की केवल एक जीती हुई सीट है।

ममता ने कहा कि केवल एक जिले में हम कांग्रेस को इतनी सीट देने के लिए तैयार थे लेकिन पार्टी और सीटें मांग रही थी। राहुल गांधी के बंगाल में प्रवेश करते समय सीएम का यह बयान बेहद अहम माना जा रहा है।

उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि मैं राजनीति करने के लिए कम आती हूं लेकिन कुछ दल ऐसे हैं जो चुनाव के समय कोयल की तरह कुहू-कुहू करना शुरू कर देते हैं।

ममता बनर्जी ने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को अगर कोई हरा सकता है तो वह तृणमूल कांग्रेस है। भाजपा के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ती रही हूं और अकेले लड़ती रहूंगी। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि बंगाल में उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी।
 
  
 

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

मॉनसून में अक्सर बाल झड़ने की समस्या बढ़ती हैतो घर पर बनाएं ये नेचुरल शैंपू मॉनसून में अक्सर बाल झड़ने की समस्या बढ़ती हैतो घर पर बनाएं ये नेचुरल शैंपू
शैंपू की रेसिपी :बदलते मौसम में लोगों को अक्सर हेयर फॉल की प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। इस समस्या...
कृषि विभाग ने दिया जोर: धान की सीधी बुवाई पर लौटे किसान
आरोपी पति अपनी पत्नी को तब तक चाकू मारता रहा, जब तक नहीं हो गई मौत 
डिजिटल नजर: ऐप के जरिये बच्चों का मूल्यांकन करेंगे शिक्षक
आने वाली पीढ़ी से शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है भाजपा: अखिलेश
रामायण की 'सीता' डिग्री से डॉक्टर और दिल से एक्टर
शुभमन गिल ने अंग्रेज गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाई 269 रन बनाए