पत्रकार सुधीर चौधरी ने विजय शेरावत से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट हटाया

दिल्ली हाई कोर्ट में दी जानकारी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। पत्रकार सुधीर चौधरी ने कहा है कि उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता विजय शेरावत के सम्बन्ध में किए गए सभी पोस्ट सोशल मीडिया समेत सभी प्लेटफॉर्म्स से हटा दिए हैं। सुधीर चौधरी ने अपने खिलाफ दायर दीवानी मानहानि मामले की सुनवाई के दौरान मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को यह जानकारी दी। जस्टिस तुषार राव गडेला की बेंच ने मामले की सुनवाई जनवरी 2027 में करने का आदेश दिया।

सुनवाई के दौरान सुधीर चौधरी की ओर से पेश वकील दायन कृष्णन ने कहा कि याचिकाकर्ता की छवि को नुकसान पहुंचाने का उनका कोई इरादा नहीं था। कोर्ट ने इस बात पर गौर किया कि याचिकाकर्ता ने इस याचिका को दायर करने के लिए जरूरी फीस अदा नहीं की है।

इंदौर पहुंचे राहुल गांधी,‘छात्रों की गूंज’ में युवाओं से करेंगे संवाद ये खबर भी पढ़े : इंदौर पहुंचे राहुल गांधी,‘छात्रों की गूंज’ में युवाओं से करेंगे संवाद

इससे पहले 7 सितंबर को सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने पत्रकार सुधीर चौधरी और डीडी न्यूज को नोटिस जारी किया था। याचिकाकर्ता विजय शेरावत 20 साल के हैं और यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। याचिका में कहा गया है कि डीडी न्यूज पर 27 जुलाई को सुधीर चौधरी के डेली प्राइम टाइम शो डिकोड में दिखाया गया कि याचिकाकर्ता ने संसद को नष्ट करने और भारत को नेपाल में बदलने की धमकी देने जैसी बातें की थी। शेरावत के मुताबिक उन्होंने कभी ऐसी बातें नहीं कही और डीडी न्यूज और सुधीर चौधरी ने सही तथ्यों की पड़ताल किए बिना ही उसका प्रसारण किया। कार्यक्रम के प्रसारण के पहले शेरावत को अपना पक्ष रखने का कोई मौका भी नहीं दिया गया। शेरावत ने कहा है कि ये बयान किसी दूसरे व्यक्ति ने किसी दूसरे कार्यक्रम में दिया था और दोनों व्यक्ति साफ तौर पर अलग-अलग दिखते हैं।

याचिका में कहा गया है कि प्रसारण के कुछ ही घंटों के भीतर, क्लिप को एक्स और इंस्टाग्राम पर दोबारा पोस्ट किया गया और शिकायतकर्ता को जान से मारने की खुली धमकियां मिलीं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

UP ट्रेड शो: देश-विदेश के निवेशक और खरीदार आएगें आमने-सामने

लखनऊ। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की भागीदारी के माध्यम से प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
UP ट्रेड शो: देश-विदेश के निवेशक और खरीदार आएगें आमने-सामने

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की छापेमारी, दो गिरफ्तार

निघासन-खीरी,22 सितम्बर(तरुणमित्र)। उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री, निर्माण और परिवहन पर प्रभावी...
उत्तर प्रदेश 
अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की छापेमारी, दो गिरफ्तार

हड़ताल: बैंक कर्मियों ने काला बैज पहन कर निपटाया कामकाज

एकजुट होकर बोले, केंद्र सरकार की मनमानी अब बैंककर्मी नहीं सहेंगे लखनऊ। पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने तथा शेष मुद्दों...