इंदौर पहुंचे राहुल गांधी,‘छात्रों की गूंज’ में युवाओं से करेंगे संवाद

कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक से जुड़े मुद्दों पर होगा युवाओं से सवाल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • राहुल गांधी के आने पर युवाओ में दिखा उत्सा​हा
  • कुछ युवा ‘RAGA’ लिखा चश्मा पहनकर पहुंचे तो एक छात्रा ने लिखा ‘आपसे प्यार है, इसलिए इंदौर आए हैं’

इंदौर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंच गए हैं। इंदौर एयरपोर्ट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी रेडिसन हाेटल के लिए रवाना हाे गए।

एयरपोर्ट से होटल जाते समय उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे। काफिले के रास्ते में कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। सुरक्षा व्यवस्था के कारण कई स्थानीय कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात नहीं कर सके। राहुल गांधी शाम 5.30 बजे रीजनल पार्क के सामने आईडीए मैदान में विद्यार्थियों और युवाओं से संवाद करेंगे। 

जेबीएम ग्रुप के आउटलेट समेत तीन ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी की सर्चिंग ये खबर भी पढ़े : जेबीएम ग्रुप के आउटलेट समेत तीन ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी की सर्चिंग

कार्यक्रम स्थल पर दोपहर 3.30 बजे से प्रवेश शुरू हाे गया है। बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे है। कांग्रेस के मुताबिक कार्यक्रम के लिए करीब दो लाख पंजीयन हुए हैं। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर युवाओं के सवाल लिए जाएंगे।

‘RAGA’ लिखा चश्मा, हाथ में समर्थन के पोस्टर
कार्यक्रम स्थल पर युवाओं का अलग अंदाज भी देखने को मिला। कुछ युवा ‘RAGA’ लिखा चश्मा पहनकर पहुंचे। ग्वालियर से आई दिव्यांशी ‘आपसे प्यार है, इसलिए इंदौर आए हैं’ लिखा पोस्टर लेकर कार्यक्रम में पहुंचीं। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी को सुनने और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह ग्वालियर से इंदौर आई हैं। कार्यक्रम स्थल पर कुछ समर्थक राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाते नजर आए। ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ और ‘घर-घर गांधी, राहुल गांधी जिंदाबाद’ जैसे नारे लगाए गए। युवाओं के साथ कुछ बुजुर्ग भी कार्यक्रम में पहुंचे।

एमआर-10 से विजय नगर तक ट्रैफिक प्रभावित
राहुल गांधी के दौरे और कार्यक्रम के चलते एमआर-10 चौराहे से विजय नगर तक यातायात प्रभावित रहा। सड़क पर वाहनों की कतारें लगीं और कई जगह ट्रैफिक की रफ्तार धीमी रही। इस दौरान एक एम्बुलेंस भी ट्रैफिक में फंसी दिखाई दी, हालांकि रास्ता मिलने के बाद वह आगे निकल गई।

पुलिस ने कार्यक्रम को देखते हुए शहर में ट्रैफिक डायवर्जन और भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध की व्यवस्था की है। मौके की स्थिति के अनुसार यातायात व्यवस्था में बदलाव किए जाने की बात पुलिस ने कही है।

50 हजार विद्यार्थियों के लिए लंगर
कार्यक्रम में आने वाले विद्यार्थियों के लिए सिख समाज की ओर से भोजन की व्यवस्था की गई है। आयोजकों के मुताबिक करीब 50 हजार विद्यार्थियों के लिए लंगर तैयार किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था संभालने के लिए बड़ी संख्या में स्वयंसेवक तैनात हैं। कांग्रेस की ओर से वॉलंटियर्स को टी-शर्ट भी दी गई हैं।

मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हितेश पटेल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा, शिक्षा व्यवस्था और फीस बढ़ोतरी सहित युवाओं से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों की आवाज ‘सड़क से सदन तक’ पहुंचाने की बात कार्यक्रम में की जाएगी। मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री गजेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि रीजनल पार्क में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन हुए हैं। कार्यक्रम की अनुमति को लेकर प्रशासन ने पहले काफी मशक्कत कराई और बाद में दो बार शुल्क लिया गया।

उल्लेखनीय है कि ‘छात्रों की गूंज’ के तहत राहुल गांधी देश के अलग-अलग हिस्सों में विद्यार्थियों और युवाओं से संवाद कर रहे हैं। इंदौर में यह कार्यक्रम पहली बार आयोजित हो रहा है। आयोजन में युवाओं के लिए संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी रखी गई हैं। गायक राघव चैतन्य, रैपर लशकरी और डांस ग्रुप विकास अनबिटेबल प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस के झंडे और चुनाव चिह्न का इस्तेमाल नहीं किए जाने की जानकारी दी गई है। मंच से राहुल गांधी का युवाओं से सीधा संवाद होगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान